भारतीय घरेलू क्रिकेट का 2026-27 सीजन दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होने जा रहा है। इस फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट का आगाज 23 अगस्त से होगा। फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाएगा। सभी मुकाबले बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में होंगे।

 

इस बार दलीप ट्रॉफी में युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी भी दिखने वाले हैं, जिन्हें ईस्ट जोन का उप-कप्तान बनाया गया है। उनके अलावा ईशान किशन, मोहम्मद शमी, ऋतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा , रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह जैसे बड़े सितारे भी इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें: तेजस्विन का डेकाथलॉन में मेडल, अस्मिता का गोल्ड; CWG में भारत के बेस्ट मोमेंट्स

दलीप ट्रॉफी 2026 का फॉर्मेट क्या है?

यह टूर्नामेंट एक बार फिर जोनल फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें देश के अलग-अलग इलाकों की छह टीमें हिस्सा लेंगी। कुल 5 मैच होंगे। शुरुआती राउंड में ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ-ईस्ट जोन से होगा। वहीं नॉर्थ जोन की टीम वेस्ट जोन से भिड़ेगी। पिछले साल की चैंपियन सेंट्रल जोन को बाय मिला है, जिससे वह सीधे सेमीफाइनल में उतरेगी। रनर-अप साउथ जोन की टीम भी डायरेक्ट सेमीफाइनल खेलेगी।

 

यह भी पढ़ें: ICC ने रेड्डी पर लगाया 8 साल का बैन, फिक्सिंग का दोषी निकला अमेरिकी क्रिकेटर

कप्तान कौन-कौन है?

ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करेंगे, जबकि सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है। वेस्ट जोन की अगुवाई ऋतुराज गायवकवाड़ करेंगे। तिलक वर्मा को साउथ जोन की बागडोर सौंपी गई है। नॉर्थ जोन का कप्तान जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर कन्हैया वधावन को बनाया गया है। नॉर्थ-ईस्ट जोन ने अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है।

दुलीप ट्रॉफी 2026 का शेड्यूल

  • मैच 1 - ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ-ईस्ट जोन, 23-26 अगस्त, सुबह 9:30 बजे से, CoE ग्राउंड 2
  • मैच 2 - नॉर्थ जोन बनाम वेस्ट जोन, 23-26 अगस्त, सुबह 9:30 बजे से, CoE ग्राउंड 1
  • सेमीफाइनल 1 - सेंट्रल जोन बनाम TBC, 30 अगस्त-2 सितंबर, सुबह 9:30 बजे से, CoE ग्राउंड 1
  • सेमीफाइनल 2 - साउथ जोन बनाम TBC, 30 अगस्त-2 सितंबर, सुबह 9:30 बजे से, CoE ग्राउंड 2
  • फाइनल - TBC बनाम TBC, 6-10 सितंबर, सुबह 9:30 बजे से, CoE ग्राउंड 1

दुलीप ट्रॉफी 2026 के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड

सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे।

 

साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, कोडिमेला हिमातेजा, रविचंद्रन स्मरण, एन जगदीशन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कावरप्पा, अमन खान, एमडी निधिश

 

ईस्ट जोन: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति,  डेनिश दास, अभिजीत सरकार।

 

वेस्ट जोन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, सिद्धार्थ देसाई, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ (बड़ौदा), मुकेश चौधरी।

 

नॉर्थ जोन: कन्हैया वधावन(कप्तान), आयुष बदोनी (उप-कप्तान), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कम्बोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप।

 

नॉर्थ-ईस्ट जोन: तेची नेरी, रॉबिन लिंबू, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवाती लेम्तुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थानखुमा, अर्पित सुभाष, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइतेई, आकाश कुमार चौधरी, वीनो जी झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोनाथन रोंगसेन, जोतिन सिंह फिरोइजाम, आशीष थापा।