भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जीत का सिलसिला लगातार जारी है। FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। 19 अगस्त को नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन में दोनों टीमों के बीच पूल डी का मुकाबला खेला गया। यह मैच भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए काफी अहम था। भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस हार के साथ पाकिस्तान का हॉकी वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो गया।
हालांकि, भारत के लिए यह जीत आसान नहीं रही। पाकिस्तान ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी और कई मौकों पर उस पर दबाव भी बनाया। एम्स्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में जगह बना ली।
अपडेट जारी है...
