मैनचेस्टर से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (4 जुलाई) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर खेला जाना है। इस सीरीज को कवर करने टीम इंडिया के साथ गए पत्रकारों ने संकेत दिए हैं वैभव को प्लेइंग-XI में शामिल किया जा सकता है। युवा सनसनी वैभव अब तक बेंच पर ही नजर आए हैं। अगर आज उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बनेंगे।

...तो संजू होंगे बाहर?

वैभव को खिलाने पर अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन को बाहर जाना होगा। अभिषेक ने पिछले मुकाबले में आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में उनके बाहर बैठने की संभावना कम है। संजू को ड्रॉप किया जा सकता है। वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। संजू ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में सिर्फ 5 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे मुकाबले में वह गोल्ड डक पर पवेलियन लौटे। उन्होंने दोनों बार जय मूंदड़ा ने चलता किया।

 

आयरलैंड में फेल होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी संजू का बल्ला नहीं चला था। वह 7 गेंद खेलकर सिर्फ 1 रन बना पाए थे। संजू भले ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे लेकिन सीमिंग परिस्थितियों में जिस तरह से उन्होंने संघर्ष किया है, उसे देखते हुए उन्हें बाहर किया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाना है तो बता दो...' दिग्गज ने मैनेजमेंट को दी सलाह

तिलक वर्मा पर भी लटकी तलवार

टीम इंडिया के उप-कप्तान तिलक वर्मा की जगह पर भी सवाल उठ रहे हैं। तिलक ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अर्धशतकीय पारी जरूर खेली लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। उनकी धीमी बैटिंग की आलोचना हो रही है। तिलक आयरलैंड में पहले मुकाबले में 21 गेंद में सिर्फ 19 रन ही बनाए थे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी उनके बल्ले से 13 गेंद में 13 रन ही निकले। अगर संजू बाहर नहीं हुए तो तिलक को ड्रॉप कर वैभव को प्लेइंग-XI में लाया जा सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: 'इस वर्ल्ड कप में मेसी से बेस्ट हैं इंग्लिश कप्तान...' दिग्गज का सनसनीखेज दावा

 

इंग्लैंड की प्लेइंग-XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डावसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

 

भारत की संभावित प्लेइंग-XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती