वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ छूटने के बाद अब टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है। कीवी टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज आज (22 अक्टूबर) से शुरू हो रही है, जिसमें श्रेयस अय्यर ब्रिगेड की कड़ी परीक्षा होने वाली है। भारतीय टीम ने इस मुश्किल दौरे के लिए भुवनेश्वर कुमार को स्क्वॉड में शामिल किया है। भुवनेश्वर पेस अटैक की अगुवाई करेंगे। उन्हें अर्शदीप सिंह का साथ मिलेगा।
श्रेयस ने साफ कर दिया है कि बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं होगा। यानी वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलेगा। नमन धीर की जगह शिवम दुबे को प्लेइंग-XI में रखा जा सकता है। न्यूजीलैंड की टीम भी फुल स्ट्रेंथ के साथ उतर रही है। भारत के खिलाफ मार्च में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले लगभग सभी खिलाड़ी स्क्वॉड में हैं। ऐसे में एक रोमांचक मैच की उम्मीद की जा रही है। आइए भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच से जुड़ी सभी जानकारियां जानते हैं।
यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी: केरल जीता, दिल्ली-गुजरात ने खेला ड्रॉ, कैसा है ग्रुप-सी का हाल?
IND vs NZ पहला टी20 कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच आज दोपहर 12:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी 12:00 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।
IND vs NZ पहला टी20 कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs NZ पहला टी20 TV पर कहां दिखेगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।
IND vs NZ पहला टी20 मोबाइल पर कैसे देखें?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच मोबाइल पर Sony LIV ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें: Asian Para Games: तीसरे दिन एथलेटिक्स में आए 22 मेडल, मेडल टैली में कहां पहुंचे?
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
