भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां और अंतिम वनडे आज माउंट मॉनगनुई के बे-ओवल मैदान में खेला जा रहा है। यह वही मैदान है जहां सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया था और टीम इंडिया को उस मैच में 244 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। फिलहाल सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। ऐसे में टीम आखिरी मैच जीतकर मेन इन ब्लू सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। दूसरी ओर मेजबान न्यूजीलैंड मैच जीतकर सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
टीम इंडिया अगर आखिरी वनडे जीतती है तो वह सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगी। वहीं आगर आज भी न्यूजीलैंड बाजी मारने में सफल रही तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त होगी। शुरुआती 3 मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करते दिखाई दिए थे लेकिन आखिरी 2 मैंचों के लिए अय्यर कप्तान हैं।
भारत बनाम न्यूजीलैंड 5वां वनडे लाइव अपडेट
8:15 am
भारत को लगा दूसरा झटका
रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली भी 5 रन बनाकर आउट हो गए है। कोहली को मैथ्यू फिशर ने आउट कर पवेलियन भेज दिया है। फिलहाल टीम का स्कोर 8 ओवर के समाप्ती के बाद 34 रन हो गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर पारी को आगे बढ़ाने आए हैं और उनके साथ ऋतुराज गायकवाड़ बैटिंग कर रहे है।
8:02 am
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
8:09 am
दबाव में भारतीय टीम
भारत का रन रेट (CRR) 4.4 है। यह वनडे के हिसाब से धीमी शुरुआत नहीं है। हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली के दो विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई है। पहला विकेट रोहित शर्मा का गिरा। वे 5.3 ओवर में 23 के स्कोर पर आउट हुए। दूसरा विकेट विराट कोहली का गिरा। वे 7.3 ओवर में 33 के स्कोर पर लौटे।
8:02 am
भारत की प्लेइंग 11
7:59 am
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला
भारत बनान न्यूजीलैंड के 5वें वनडे में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम इस मैच में पहले बैटिंग कर रही है।
