भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जाना है। बारिश के कारण फिलहाल टॉस नहीं हो सका है। 8 बजकर 5 मिनट पर टॉस का सिक्का उछलेगा। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे लाइव अपडेट।

8:11 am

टीम इंडिया की पहले फील्डिंग

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

7:56 am

8 बजे टॉस होगा टॉस

वेलिंग्टन से अच्छी खबर आई है। 8 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा। वहीं मैच 8:30 बजे शुरू होगा। बारिश के कारण हुई देरी के चलते कुछ ओवर काटे जाएंगे या नहीं, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

7:42 am

7:45 पर होगा मैदान का निरीक्षण

वेलिंग्टन में सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश रुक गई है। हालांकि मैदान गीला होने के चलते भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे वनडे मुकाबले में अभी टॉस नहीं हो सका है। भारतीय समयानुसार 7 बजकर 45 मिनट पर मैदान का फिर से निरीक्षण होना है।