भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-XI से बाहर कर दिया गया है। वहीं नमन धीर को डेब्यू का मौका दिया गया है। पंजाब के इस खिलाड़ी ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू भी किया था।

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में ये हुए बदलाव

भारतीय टीम ने रवि बिश्नोई को भी बाहर कर दिया है। बिश्नोई एशियन गेम्स में संघर्ष करते दिखे थे। प्रिंस यादव भी नहीं खेल रहे हैं। मयंक यादव को मौका मिला है। अर्शदीप सिंह पेस बॉलिंग यूनिट की अगुवाई करेंगे। वहीं अक्षर पटेल और कुलदीप यादव पर स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी है। अक्षर-कुलदीप को नमन धीर का साथा मिलेगा, जो पार्ट-टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच बने सौरव गांगुली, IPL 2027 से पहले बदानी की छुट्टी

 

वेस्टइंडीज की टीम ने कामिल पूरन को डेब्यू का मौका दिया है। 30 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज कामिल पूरन को कैरेबियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। इसके अलावा बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं है। वेस्टइंडीज ने 3 तेज गेंदबाजों को खिलाया है। रोमारियो शेफर्ड तेज गेंदबाजी के चौथे विकल्प हैं। अकील हुसैन और रोस्टन चेज दो स्पिन गेंदबाज हैं।

 

यह भी पढ़ें: 2036 ओलंपिक मेजबानी की रेस में भारत... IOC ने बताया ये 6 देश भी ठोक रहे दावेदारी

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह

 

वेस्टइंडीज - शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड