एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपने मेडल का खाता खोल लिया है। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के विनोद की तिकड़ी ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर जीत लिया है। आइची प्रीफेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में शूटिंग की छह-छह सीरीज के बाद भारतीय टीम ने कुल 1898 का स्कोर किया। चीन ने 1904.2 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता, जबकि जापान (1897.1) को ब्रॉन्ज मिला।
एशियाड में विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत का यह लगातार दूसरा सिल्वर मेडल है। इससे पहले 2023 हांगझोऊ गेम्स में भी भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही थी। एलावेनिल और सोनम ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। विमेंस 10 मीटर एयर राइफल का व्यक्तिगत फाइनल आज ही होना है। सोनम 634.1 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि एलावेनिल (633.5) ने सातवें स्थान पर फिनिश किया। चीन की जिफेई वांग ने 636.8 पॉइंट्स के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप किया।
यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर बनने के बाद कितनी बदली टीम इंडिया?
सुचिका तारियाल ने मेडल किया पक्का
शूटिंग टीम के कमाल से पहले सुचिका तारियाल ने विमेंस ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) के 60 किलोग्राम वर्ग में मंगोलिया की अल्तांचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और भारत के लिए पहला मेडल पक्का कर दिया। सुचिता को कम से कम ब्रॉन्ज मिलना तय है, क्योंकि इस इवेंट के सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों खिलाड़ियों को ब्रॉन्ज दिया जाता है। सुचिका ने जूडो, कुराश, जिउ-जित्सु के बाद अब MMA में अपना करियर बनाया है। बता दें कि MMA को पहली बार एशियाड में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर बनने के बाद कितनी बदली टीम इंडिया?
सुचिका के शानदार करियर में यह नई उपलब्धि है। वह 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो और 2023 एशियन गेम्स में कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह 2024 में जिउ-जित्सु में वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। घुटने की चोट और कुछ अन्य कारणों से कुछ समय तक खेलों से बाहर रहने के बाद उन्होंने MMA में हाथ आजमाए और अब वह एशियन गेम्स मेडलिस्ट हैं।
