एशियन गेम्स में आज का दिन भारत के लिए गोल्डन डे साबित हो रहा है। भारत की महिलाएं लगातार झंडे गाड़ रही हैं। तीरंदाजी में आए गोल्ड के बाद बॉक्सर लवलीना ने भी गोल्ड जीतकर भारत को टॉप 5 में पहुंचा दिया है। अब भारत के 12 गोल्ड मेडल हो गए हैं। रोचक बात है कि आज ही लवलीना का जन्मदिन भी है। वह इससे पहले 2023 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल भी जीत चुकी हैं।
क्या बोले लवलीना के पापा?
अपनी बेटी की कामयाबी पर लवलीना के पिता तिकेन बोरगोहेन ने कहा है, 'बहुत अच्छा लगा है और हम लोग बहुत खुश हैं। उनका आज जन्मदिन हैं और उन्होने गोल्ड जीत लिया। यह एशियन गेम्स का उनका पहला गोल्ड है। वह बहुत मेहनत कर रही हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि सिल्वर मेडल है और इसका कलर चेंज करना बाकी है। उन्होंने वह करके दिखाया है। मैं देशवासियों को भी धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने उसके लिए प्रार्थना की।'
कैसा रहा है लवलीना का करियर?
29 साल की लवलीना आमतौर पर 75 किलोग्राम वर्ग में ही खेलती रही हैं। हालांकि, 2020 के टोक्यो ओलंपिक में वह 69 किलोग्राम वर्ग में खेली थीं और कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा वह 2023 के एशियन गेम्स में सिल्वर और 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर जीता था।
बता दें कि लवलीना असम के गोलाघाट की रहने वाली हैं।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।
