IPL 2026 का रोमांच अपने पीक पर है लेकिन इस सीजन के आंकड़ों ने कई बड़ी टीमों के लिए चिंता बढ़ा दी है। T20 फॉर्मेट में जहां पहले छह ओवर यानी पावरप्ले खेल का रुख तय करते हैं, वहीं कुछ टीमों की ओपनिंग जोड़ियां रन बनाने और स्ट्राइक-रेट के मामले में काफी पीछे हैं। पहले 22 मैचों के डेटा एनालिसिस से साफ पता चलता है कि कुछ बड़े नामों वाली जोड़ियों ने मैदान पर वैसा असर नहीं डाला है जिसकी उम्मीद थी।

 

अगर दिए गए आंकड़ों का विश्लेषण करें, तो यह साफ दिखता है कि कई टीमों की ओपनिंग जोड़ियां 4 से 5 मैचों में भी ठोस शुरुआत नहीं दे पाईं। कम रन, धीमी गति और छोटी साझेदारियां इन टीमों के लिए परेशानी का कारण बनी हैं, जिससे मिडिल ऑर्डर पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स (DC), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की सलामी जोड़ियां सबसे कमजोर कड़ी साबित हुई हैं।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: कौन पास-कौन फेल? देखें 22 मैचों में सभी कप्तानों का रिपोर्ट कार्ड

 

टीम सलामी जोड़ी  मैच साझेदारी रन गेंदें
RR यशस्वी जायसवाल / वैभव सूर्यवंशी 5 247 153
MI रोहित शर्मा / रयान रिकल्टन 4 233 125
SRH अभिषेक शर्मा / ट्रेविस हेड 5 221 104
PBKS प्रभसिमरन सिंह / प्रियांश आर्य 4 167 72
RCB विराट कोहली / फिल साल्ट 4 166 100
DC केएल राहुल / पाथुम निसांका 4 139 86
KKR अजिंक्य रहाणे / फिन एलन 5 136 71
CSK संजू सैमसन / ऋतुराज गायकवाड़ 5 124 81
GT गिल / सुदर्शन (मुख्य जोड़ी)* 3 101 66
LSG मार्श / मार्करम(मुख्य जोड़ी)* 3 92 62

 

  • *LSG (लखनऊ सुपर जायंट्स): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत और एडन मार्कराम की ओपनिंग कॉम्बिनेशन इस्तेमाल हुई।
    1 मैच में मार्श-पंत ने 18 गेंदों में 19 रन बनाए
    3 मैच में मार्श-मार्कराम ने 62 गेंदों में 92 रन जोड़े
  • *GT (गुजरात टाइटंस): शुभमन गिल, साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र को ओपनिंग में आजमाया गया।
    1 मैच में सुदर्शन-कुशाग्र ने 48 गेंदों में 78 रन बनाए
    3 मैच में गिल-सुदर्शन ने 66 गेंदों में 101 रन की साझेदारी की

यह भी पढ़ें: KKR के ब्लेसिंग मुजारबानी पर 2 साल का बैन क्यों लगा? जानें पूरा मामला

लखनऊ और दिल्ली के ओपनर्स का फ्लॉप शो

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए इस बार ओपनिंग स्लॉट एक पहेली बना हुआ है। टीम ने कुछ प्रयोग किए लेकिन मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी 3 मैचों में केवल 92 रन ही जोड़ सकी। LSG के एक मैच में मिचेल मार्श और ऋषभ पंत ने मैच की शुरुआत की लेकिन दोनों ने सिर्फ 19 रन बनाए। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से केएल राहुल और पाथुम निसांका ने 4 मैचों में 139 रन जरूर बनाए हैं लेकिन यह रन 86 गेंदों का सामना करने के बाद बने।

चेन्नई और कोलकाता की बड़ी चिंता

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए संजू सैमसन ने व्यक्तिगत तौर पर 185 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन सलामी जोड़ी के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ (63 रन) के साथ उनका तालमेल नहीं बैठ पाया। इस जोड़ी ने 5 मैचों में 81 गेंदों में केवल 124 रन बनाए हैं। इसी तरह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी ने 5 मैचों में 136 रन जोड़े हैं। 71 गेंदों में बने ये रन टीम को वैसा आक्रामकता नहीं दे पा रहे हैं, जिसकी उम्मीद KKR के फैंस को है।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में आने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी? समझिए कहां से मिल रहे हैं संकेत

इन टीमों के ओपनिंग जोड़ियों ने की दमदार शुरुआत

जहां कुछ टीमें संघर्ष कर रही हैं, वहीं कुछ ओपनिंग जोड़ियां शानदार फॉर्म में नजर आईं। मुंबई इंडियंस की रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन की जोड़ी ने 4 मैचों में 233 रन (125 गेंद) बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 221 रन (104 गेंद) जोड़े, जबकि राजस्थान रॉयल्स की यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने 247 रन (153 गेंद) बनाकर सबसे मजबूत ओपनिंग जोड़ी साबित की।