इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया। ये मैच 1 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। मैच भले ही लो-स्कोरिंग रहा लेकिन रोमांच भरपूर था। आखिर इस मैच में दिल्ली ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में ऋषभ पंत की टीम की कुछ कमजोरियां भी साफ नजर आईं, जिन पर आगे काम करने की जरूरत है।
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला पूरी तरह से दिल्ली के पक्ष में गया, जिसने LSG को 141 रन पर ऑलआउट कर दिया। हालांकि LSG के गेंदबाजाों ने दिल्ली को चुनौती देने की अपनी काबिलियत दिखाई, फिर भी अक्षर पटेल की टीम 18वें ओवर की पहली गेंद पर मैच जीतने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें: आखिरी ओवर तक चला PBKS vs GT मैच, पंजाब ने मारी बाजी; गुजरात को 3 विकेट से हराया
LSG की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। पावरप्ले में ही टीम ने 2 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 48 रन ही बना पाई। इसके बाद मिडिल ओवर्स में लखनऊ की टीम लगातार विकेट खोती रही और 7 से 15 ओवर के बीच 4 विकेट गिराकर सिर्फ 73 रन जोड़ सकी। फिर डेथ ओवर्स में तो पूरी टीम बिखर गई। आखिरी के ओवरों में 4 विकेट गिर गए और सिर्फ 20 रन ही बन पाए। नतीजा ये रहा कि LSG की पूरी टीम 18.4 ओवर में महज 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी पर जरूरत से ज्यादा निर्भर CSK? आंकड़े दे रहे गवाही
LSG के लिए अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए, जबकि मिशेल मार्श ने 35 रन जोड़े। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी
टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत LSG से भी खराब रही। टीम ने पावरप्ले में 4 विकेट खोए और सिर्फ 33 रन बनाए। हालांकि, दिल्ली ने वापसी की और 7 से 15 ओवर के बीच बिना कोई विकेट खोए 80 रन बनाए। इसके बाद, डेथ ओवर में भी दिल्ली का कोई विकेट नहीं गिरा और उसने 32 रन दिए। जिससे टीम ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 145 रन बनाए और 17 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया।
यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, CSK की उड़ाई धज्जियां
दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 39 रन बनाए। LSG के लिए प्रिंस यादव ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद शमी और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट लिया।
लखनऊ को इन खामियों पर करना होगा काम
IPL 2025 सीजन की तरह, इस बार भी लखनऊ का बैटिंग डिपार्टमेंट कमजोर रहा। हालांकि ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की लेकिन वह भी अनचाहे तरीके से आउट हो गए। 3 खिलाड़ी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए और तीन कुछ सिर्फ सिंगल फिगर तक ही रन बना पाए। ज्यादा विकेट गिरने की वजह से टीम ने ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को एक इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारा, जिन्होंने नाबाद 15 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: IPL: पहला मैच हारते ही CSK का प्लेऑफ सपना टूट जाता है? आंकड़ों में छिपा है सच
बॉलिंग डिपार्टमेंट में न तो मोहम्मद शमी और न ही एनरिक नॉर्किया अच्छा परफॉर्म कर पाए। एक इम्पैक्ट बल्लेबाज को शामिल करने की वजह से दिग्वेश राठी मैदान पर नहीं उतर पाए, जिससे टीम बिना छठे बॉलर के रह गई। इसलिए, लखनऊ को अपने टीम कॉम्बिनेशन पर फिर से सोचने की जरूरत है।
