IPL 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स (PBKS) अब मुश्किल दौर से गुजर रही है। लगातार तीन हार के बाद टीम का आत्मविश्वास थोड़ा डगमगा गया है। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ जीत हासिल कर फिर से पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगी। 11 मई को धर्मशाला में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

 

सीजन की शुरुआत में पंजाब लगातार जीत दर्ज कर टेबल टॉपर बनी हुई थी। टीम को आठवें मैच में पहली हार मिली थी लेकिन तब हेड कोच रिकी पोंटिंग ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि टीम अभी भी टॉप पर है। हालांकि, उसके बाद लगातार दो और हार ने पंजाब की स्थिति कमजोर कर दी। अब टीम के सामने जीत की राह पर लौटने की चुनौती है।

 

यह भी पढ़ें: RCB के खिलाफ सूर्या की वह एक गलती, जिसने मुंबई इंडियंस की लुटिया डुबो दी!

PBKS vs DC धर्मशाला पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं। दोनों टीमों की बल्लेबाजी मजबूत होने के कारण एक हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, मौसम भी मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना थी लेकिन मैच रद्द होने का खतरा नहीं है।

स्पिन गेंदबाजों पर रहेगा दारोमदार

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में पंजाब अपनी गेंदबाजी रणनीति में बदलाव कर सकती है। टीम मैनेजमेंट पावरप्ले में स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बराड़ को मौका देने पर विचार कर रही है। दिल्ली के बल्लेबाज पथुम निसांका हाल के समय में स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए हैं। ऐसे में पंजाब इस कमजोरी का फायदा उठाना चाहेगी। इसके अलावा तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने भी संकेत दिए हैं कि टीम दो स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती है। हालांकि, लॉकी फर्ग्यूसन अच्छी लय में दिख रहे हैं, इसलिए उन्हें बाहर बैठाना आसान फैसला नहीं होगा।

 

यह भी पढ़ें: रायपुर में रोमांच की सारी हदें पार... RCB ने आखिरी गेंद पर मारी बाजी, MI बाहर

PBKS vs DC संभावित प्लेइंग-11

  • पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़/विजयकुमार विशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह।
  • दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल/औकिब नबी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।