इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 43वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। पराग ने कहा कि रवि बिश्नोई आज का मुकाबला खेल रहे हैं। दसुन शनाका को बाहर बैठाया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स 3 बदलाव के साथ उतरी है।
DC के लिए खेल रहे मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। उनके आने से दुष्मांता चमीरा को बाहर जाना पड़ा है। साहिल पारिख चोट के चलते इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं थे। बतौर ओपनर पथुम निसांका की वापसी हुई है, जिससे डेविड मिलर को बाहर रहना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: पहले 4 मैच में 181 का स्ट्राइक रेट, अब धीमे पड़े ध्रुव जुरेल, RR की बढ़ी परेशानी
RR ने क्यों चुनी बैटिंग?
राजस्थान रॉयल्स की टीम जयपुर में खेले गए पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 रन डिफेंड करने में असफल रही थी। ऐसे में DC के खिलाफ पहले बल्लेबाजी चुनने पर पराग के फैसले पर सवाल उठ सकते हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि पिच सूखी हुई है और थोड़ी-बहुत घास है। इसके चलते उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
RR vs DC मुकाबला सवाई मान सिंह स्टेडियम की 4 नंबर की पिच पर खेला जा रहा है। इस पिच पर पिछले 3 IPL मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने बड़ा स्कोर खड़ा किया है लेकिन सिर्फ एक ही मैच में उन्हें जीत मिली है।
यह भी पढ़ें: RCB की खुली पोल, ऐसी गेंदबाजी कहीं डूबो न दे नैया!
RR vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड
IPL में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। आमने-सामने की टक्कर में दोनों टीमें बराबरी पर हैं। हालांकि मौजूदा सीजन की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 8 मैच खेले ही और 3 ही जीत हासिल कर पाई है। वह सातवें पायदान पर है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग-फर्स्ट XI: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स की बॉलिंग-फर्स्ट XI: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जेमिसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन
