इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 36वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। RR अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन का पहला मैच खेलने उतरेगी। इससे पहले उसने अपने तीन होम मैच गुवाहाटी में खेले थे, जिसमें उसे सभी में जीत मिली थी। 

 

रियान पराग की कप्तानी में RR 7 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। उसके पास भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जितने ही 10 पॉइंट्स हैं लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में पीछे है। आज वह जीत दर्ज कर फिर से दूसरे स्थान पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। दूसरी तरफ SRH की निगाहें लगातार चौथी जीत पर होगी। पैट कमिंस की वापसी से भी SRH को मजबूती मिलेगी। कमिंस इस सीजन का अपना पहला मैच खेलने उतरने वाले हैं। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने SRH की कमान संभाली थी और 7 मैचों में 4 जीत दिलाई।

 

यह भी पढ़ें: ऐसी सेंचुरी का क्या फायदा... गुजरात टाइटंस की हार का विलेन बने साई सुदर्शन

RR vs SRH पिच रिपोर्ट

सवाई मान सिंह स्टेडियम में की पिच बल्लेबाजी की मददगार रहती है। यहां पिछले सीजन पहली पारी का औसत स्कोर 198 था। इस बार भी गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। हालांकि स्पिनर थोड़ा कारगर साबित हो सकते हैं, क्योंकि इस मैदान की स्क्वेयर बाउंड्री काफी बड़ी है। मैच के समय मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है। दोपहर में गर्मी रहेगी लेकिन शाम तक तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तक पहुंच जाएगा।

जयपुर में रन चेज आसान

जयपुर में कोई भी टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, क्योंकि यहां रन चेज काफी आसान होता है। IPL 2025 में भले ही पहली पारी का औसत स्कोर 198 था लेकिन रन चेज करने वाली टीम ने 7 में से 4 मैच जीते। RR और SRH की निगाहें भी रन चेज करने पर होगी।

 

यह भी पढ़ें: साई सुदर्शन ने RCB को जमकर धोया, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड ध्वस्त

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

सनराइजर्स हैदराबाद - अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, प्रवीण हिंगे, साकिब हुसैन

 

राजस्थान रॉयल्स - वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई