IPL 2026 का 33वां मैच संजू सैमसन के लिए काफी खास रहा। 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में संजू ने मुंबई के खिलाफ शतक ठोक दिया और आखिर तक नाबाद भी रहे। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत उन्होंने एक खास रिकॉर्ड में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली। हालांकि, इस रिकॉर्ड में अभी भी सबसे ऊपर विराट कोहली का नाम बना हुआ है।
IPL 2026 के 33वें मैच में संजू सैमसन का ये शतक काफी खास रहा। एक तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे लेकिन दूसरी तरफ सैमसन क्रीज पर मजबूती से डटे रहे। उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ 54 गेंदों पर 187.03 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी इसी शानदार पारी के दम पर CSK ने मुंबई के सामने 208 रन का बड़ा टारगेट रख दिया।
यह भी पढ़ें: LSG के 48 करोड़ पानी में डूबे... अपनी ही टीम के जानी दुश्मन बन गए हैं पूरन-पंत!
सैमसन ने जड़ा IPL 2026 का दूसरा शतक
यह शतक संजू सैमसन का इस सीजन का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 115 रन बनाए थे। यह शतक सैमसन का पांचवां IPL शतक है और चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में उनका दूसरा शतक है। 2018 में शेन वॉटसन के बाद सैमसन CSK के लिए एक ही सीजन में दो शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
IPL में CSK के लिए कई शतक
- 2 बार - शेन वॉटसन
- 2 बार - मुरली विजय
- 2 बार - ऋतुराज गायकवाड़
- 2 बार - संजू सैमसन
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 159 रन बनाकर जीत गई राजस्थान रॉयल्स, LSG की लगातार चौथी हार
सैमसन ने की रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी
संजू सैमसन का नाम अब उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्होंने T20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं। इस खास रिकॉर्ड के साथ सैमसन ने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है।
T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
- 9 बार - विराट कोहली
- 9 बार - अभिषेक शर्मा
- 8 बार - रोहित शर्मा
- 8 बार - संजू सैमसन
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग से छेड़छाड़ करने पर यही होगा, बड़ी गलती कर रही है RR
IPL में सबसे ज्यादा शतक
- 8 बार - विराट कोहली
- 7 बार - जोस बटलर
- 6 बार - क्रिस गेल
- 5 बार - केएल राहुल
- 5 बार - संजू सैमसन
