इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 45वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस दोपहर के मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कमिंस ने कहा कि पिच काफी अच्छी लग रही है। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे की जगह आर स्मरण और हर्षल पटेल को शामिल किया गया है।

 

नीतीश की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह आज (3 मई) का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उन्हें स्मरण ने रिप्लेस किया। कर्नाटक के उभरते बल्लेबाज स्मरण IPL डेब्यू कर रहे हैं। वहीं लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को हर्षल ने रिप्लेस किया।

 

यह भी पढ़ें: IPL की छवि खराब नहीं होने देंगे... वेपिंग कांड पर नरम नहीं पड़ा BCCI, फंस गई RR

KKR में भी दो बदलाव

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के दौरान कहा कि हम भी पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। रहाणे ने कहा कि लंबे ब्रेक ने टीम को खराब शुरुआत से उबरने में मदद की। KKR भी दो बदलाव के साथ उतरी है। टिम साइफर्ट की जगह फिन एलन की वापसी हुई है। वहीं मनीष पांडे को रमनदीप सिंह की जगह मौका मिला है।

 

यह भी पढ़ें: 'दिन छोड़िए, पूरा सीजन ही खराब जा रहा...' मुंबई इंडियंस की हार से टूटे पंड्या

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दाहिया, नवदीप सैनी और टिम साइफर्ट


सनराइजर्स हैदराबाद - ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन और जीशान अंसारी