इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 49वें मुकाबले में आज (6 मई) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टक्कर होने वाली है। दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम यानी उप्पल में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही PBKS को बैक टू बैक दो हार का सामना करना पड़ा है। श्रेयस अय्यर ब्रिगेड हर हाल में जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब होगी। दूसरी तरफ SRH को लगातार 5 जीत के बाद पिछले मुकाबले में करारी हार मिली थी। ऐसे में उसकी भी नजरें वापसी करने पर होंगी।
यह भी पढ़ें: 10 में 3 जीत के बाद भी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ रेस में, जानें क्वालिफिकेशन सीनारियो
उप्पल में फिर बरसेंगे रन?
हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में आज दोनों टीमों में जोरदार घमासान की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि उनके पास विस्फोटक बल्लेबाजों की फौज है। उप्पल में पिछली बार जब ये दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, तो 492 रन बने थे। PBKS ने पहले बैटिंग करते हुए 245 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे अभिषेक शर्मा के शतक (141) की मदद से SRH ने 18.3 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था।
उप्पल में SRH से नहीं जीत पाती है PBKS
इस मैदान पर SRH और PBKS के बीच 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें मेजबान टीम 9-1 से आगे है। उप्पल में SRH के खिलाफ PBKS की एकमात्र जीत 2014 में आई थी। यानी वह 12 साल से SRH को उसके घर में नहीं हरा पाई है। PBKS की निगाहें इस रिकॉर्ड में सुधार लाने पर होगा, जबकि SRH अपना दबदबा कायम रख टेबल टॉपर बनना चाहेगी।
यह भी पढ़ें: IPL में अब कोई टारगेट सेफ नहीं, इस सीजन 8 बार चेज हुए 220 प्लस रन
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:
सनराइजर्स हैदराबाद - ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतिश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलील अरोरा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, साकिब हुसैन
पंजाब किंग्स - प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह/नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक
