चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एलान किया है कि महेंद्र सिंह धोनी IPL 2027 से टीम के मेंटॉर होंगे। धोनी अब इंडियन प्रीमियर लीग मैच नहीं खेलेंगे, उन्होंने संन्यास ले लिया है। फ्रेंचाइजी ने इसे धोनी के साथ रिश्ते का नया अध्याय बताया है। महेंद्र सिंह धोनी टीम की शुरुआत यानी 2008 से CSK के साथ हैं।
CSK के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा, 'धोनी के बिना CSK नहीं है।' उन्होंने बताया कि करीब दो दशक से दोनों साथ बढ़े हैं। श्रीनिवासन के मुताबिक 2008 में उन्होंने धोनी को CSK में लाने पर जोर दिया था और यह उनका सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ।
यह भी पढ़ें: ‘दिसंबर से पहले बता दूंगा’, अगले IPL में खेलने को लेकर बोले धोनी
नए खिलाड़ियों को खेलना सिखाएंगे धोनी
CSK की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा खिलाड़ी जीवन में एक बार आता है। उन्होंने कहा कि धोनी मेंटॉर के रूप में CSK परिवार का हिस्सा बने रहेंगे। उनके मुताबिक टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं और बदलाव के इस दौर में धोनी का अनुभव काम आएगा।
मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई शहर का हिस्सा बन गए और शहर ने भी उन्हें अपना माना। उन्होंने कहा कि मैदान पर पीली जर्सी में धोनी की कमी खलेगी, लेकिन खुशी है कि वह खिलाड़ियों को राह दिखाते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 'धोनी के घर' में तिलक वर्मा ने की छक्कों की बारिश, दुनिया में अब कोई नहीं आगे
कैसा रहा है महेंद्र सिंह धोनी का सफर?
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक 5 खिताब जीते हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। टीम ने उनकी अगुवाई में 2 चैंपियंस लीग T20 खिताब भी जीते, जो किसी कप्तान के लिए सबसे ज्यादा हैं। महेंद्र सिंह धोनी CSK के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 5,314 रन दर्ज हैं। वह 272 मैचों के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं।
