IPL 2026 का 30वां मैच तिलक वर्मा के लिए पूरी तरह यादगार बन गया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से था। टीम जब मुश्किल हालात में थी तब तिलक वर्मा क्रीज पर आए और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाल लिया। इस मैच में तिलक ने कमाल की पारी खेली और अपने IPL करियर का पहला शतक भी ठोक दिया, जिससे वो खूब सुर्खियों में आ गए। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने अपना नया हाईएस्ट स्कोर भी बना लिया। इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन था।

 

मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस मैच में बेहद खराब रही थी। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए, जिससे स्कोर दबाव में आ गया। लेकिन तिलक वर्मा ने धैर्य और आक्रामकता का शानदार मिश्रण दिखाते हुए पारी को संभाला और अंत में उसे धमाकेदार अंदाज में आगे बढ़ाया।

 

यह भी पढ़ें: 7 मैच में 1 जीत के बावजूद जिंदा हैं KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें, समझिए पूरा समीकरण

खराब शुरुआत के बाद संभाली पारी

मुंबई इंडियंस के शुरुआती बल्लेबाज कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए। क्विंटन डी कॉक और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम जल्दी आउट हो गए। ऐसे में तिलक वर्मा ने क्रीज पर टिककर पारी को स्थिर किया और टीम को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। पारी के 14वें ओवर तक तिलक 22 गेंदों में 19 रन बनाकर संघर्ष कर रहे थे। स्ट्रैटजिक टाइम-आउट के दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने उन्हें तेज खेलने की सलाह दी। इसके बाद तिलक ने अपना गियर बदला और गुजरात के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया।

 

तिलक वर्मा ने आखिरी छह ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 96 रन जोड़े। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा और आशीष शर्मा जैसे गेंदबाजों को निशाना बनाते हुए चौके-छक्कों की बरसात कर दी। उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। साथ ही उन्होंने 45 गेंदों में शतक पूरा कर सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी की।

 

यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH: प्रियांश-कोनोली ने लखनऊ को किया बेबस, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

 

तिलक वर्मा पहले खराब फॉर्म में थे लेकिन उन्होंने इस शतक के साथ शानदार वापसी की। उनकी पारी मुंबई इंडियंस के लिए अहम साबित हुई, जिससे टीम मैच में मजबूत स्थिति में आ गई। तिलक वर्मा की बदौलत मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन तक पहुंच गई।