एशियन गेम्स 2026 के 13वें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन जारी है। बॉक्सिंग में भारत की धाकड़ खिलाड़ी परवीन हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है। परवीन ने फाइनल में चीनी ताइपे की बॉक्सर को स्प्लिट डिसीजन में 3-2 से हराया। उन्होंने महिला 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में ओलंपिक पदक विजेता प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। इसके के साथ भारत के खाते में बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड मेडल आ चुका है।  

 

इससे पहले लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 75kg बॉक्सिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है, उन्होंने चीन की बाओ जियाई को 5-0 के एकमत फैसले से हराया। अभी तक 15 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज समेत 75 मेडल जीत चुका है। जापान के आइची-नागोया में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में करीब 500 भारतीय एथलीट पदक के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: लवलीना ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, टॉप 5 में पहुंचा भारत

रेसलिंग में सुजीत और बॉक्सिंग में अंकुश ने जीता गोल्ड  

वहीं, भारतीय बॉक्सर अंकुश पंघाल ने 80 किलोग्राम वर्ग में साउथ कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। अंकुश पंघाल ने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के मौजूदा 75 किग्रा वर्ल्ड चैंपियन फजलिद्दीन एर्किनबोएव को 4-1 से हराया था। 

इसके अलावा, भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती फाइनल में ताजिकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुडिएव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है। सुजीत कलकल ने इससे पहले ओलंपिक चैंपियन कोटारा कियूका को 3-3 से हराकर एशियाई खेलों में पुरुषों के 65kg वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी।

 

(खबर अपडेट की जा रही है)