वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन ठोक सबको अपना दीवाना बना लिया है। 15 साल के इस बल्लेबाज ने जैसी परिपक्वता दिखाई है, उससे उन्हें भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है। वैभव को लेकर अब IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने भावुक पोस्ट किया है। गोयनका ने वैभव की 9 साल पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें यकीन है कि वह भारत की जर्सी में बड़े मुकाम हासिल करेंगे।

गोयनका ने वैभव पर लुटाया प्यार

गोयनका ने वैभव की IPL 2017 के दौरान की तस्वीर शेयर की है, जिसमें बेहद छोटे वैभव स्टेडियम में मैच देखते नजर आ रहे हैं हैं। वैभव के पिता उन्हें राइजिंग पुणे सुपर जायंट (RPS) और कोलकाता नाइड राइडर्स के बीच खेले गए मैच को दिखाने के लिए ईडन गार्डंस स्टेडियम लेकर गए थे। इस मैच में वैभव RPS को सपोर्ट कर रहे थे, क्योंकि इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी थे। RPS 2016 और 2017 सीजन में IPL का हिस्सा थी और इस टीम के मालिक गोयनका थे। 

 

यह भी पढ़ें: कितना दूध पीते हैं? रवि शास्त्री का वैभव सूर्यवंशी से सवाल, जवाब वायरल है

गोयनका ने लिखा कि स्टैंड्स में बैठा एक नन्हा फैन आज सीजन के सबसे प्रतिभाशालियों खिलाड़ियों में से एक बन चुका है। उन्होंने वैभव पर प्यार लुटाते हुए कहा, 'आगे बढ़ते रहो, मुझे तुम पर गर्व है।'

 

यह भी पढ़ें: 'चेयरमैन साहब, वैभव सूर्यवंशी को कब चुन रहे हो...' जडेजा ने बढ़ाई अगरकर की टेंशन

वैभव का गजब का सफर - गोयनका

संजीव गोयनका ने वैभव की उस पुरानी तस्वीर और मौजूदा सीजन के बीच उनके साथ हुई मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '9 साल पहले वह स्टैंड्स में बैठकर राइजिंग पुणे सुपर जायंट को सपोर्ट कर रहा था। आज उसने आईपीएल 2026 का समापन ऑरेंज कैप विनर के रूप में किया है। क्या गजब का सफर रहा है, वैभव। स्टैंड्स में बैठा एक नन्हा प्रशंसक आज सीजन के सबसे प्रतिभाशालियों खिलाड़ियों में से एक बन चुका है। यह एक बेहद खास उपलब्धि है और मुझे यकीन है कि भारत की जर्सी में अभी उसके लिए कई बड़े मुकाम बाकी हैं। आगे बढ़ते रहो, मुझे तुम पर गर्व है।'