पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सोशल मीडिया और खबरों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर पहली बार खुलकर बात की है। शोएब ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है, इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से सामने आकर सच्चाई बतानी पड़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली शादी काफी समय पहले आपसी सहमति से खत्म हुई थी। पहली शादी के खत्म होने के बाद ही उन्होंने दोबारा शादी किया है।
क्रिक्रेटर ने उन लोगों को फटकार लगाई है जो उनके बारे में कई तरह की कहानियां बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ व्यूज और पैसों के चक्कर में उनके परिवार और बच्चे को परेशान कर रहे हैं। शोएब के मुताबिक, उन्हें उन लोगों के साथ भी जोड़ा जा रहा है जिनसे वह कभी मिले तक नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: कुदरत का निजाम फेल... पाकिस्तान का सपना तोड़ने वाले पवन रत्नायके कौन हैं?
'परिवार पर पड़ता है असर'
शोएब मलिक ने कहा कि उनका बेटा अब इतना बड़ा हो गया है कि वह इन खबरों को पढ़ सकता है। ऐसी झूठी बातें उनके परिवार और बच्चे के लिए बेहद खराब हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को निशाना बनाए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का उन विवादों से कोई लेना-देना नहीं है, जिनमें उनका नाम घसीटा जा रहा है।
शोएब ने स्वीकार किया कि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते उन पर लोगों की नजर रहती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी निजी जिंदगी और इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जाए। उन्होंने कहा, 'हर चीज की एक सीमा होती है। बिना इजाजत किसी की निजी जिंदगी पर झूठी खबरें फैलाना और किसी की छवि खराब करना पूरी तरह गलत है।'
यह भी पढ़ें: 64 रन से जीतना तो दूर... हारते-हारते बचा पाक, अब भारत में होंगे दोनों सेमीफाइनल
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
शोएब मलिक ने साफ कहा कि अगर अब भी उनके या उनके परिवार के बारे में गलत जानकारी फैलाई गई, तो उनकी टीम उन लोगों और संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।
