इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 31वें मुकाबले में आज (21 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होनी है। ईशान किशन की कप्तानी में SRH 6 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं DC ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 3 जीत मिली है। DC पांचवें स्थान पर है। वह नेट रन रेट के आधार पर SRH से पिछड़ रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम की निगाहें टेबल में छलांग लगाने पर होंगी। दूसरी तरफ SRH भी जीत के साथ तीसरे नंबर पर पहुंचना चाहेगी। अगर आज SRH जीतती है तो वह राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर टॉप-3 में शामिल हो जाएगी।

DC की ये है बड़ी परेशानी

दिल्ली कैपिटल्स का मिडिल ऑर्डर बेहद मजबूत है। समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर टीम को मुसीबत से निकालने में सफल रहे हैं। हालांकि उसके टॉप ऑर्डर ने अब तक निराश किया है। DC के टॉप-3 बल्लेबाज 9.28 के रन रेट से ही रन जुटा पा रहे हैं। इसे SRH के सामने बेहतर करना होगा, क्योंकि उसका टॉप-3 11.65 के रन रेट से रन ठोक रहा है। आज हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में DC के टॉप ऑर्डर को छक्के लगाने में भी दम दिखाना होगा। इस सीजन DC के टॉप-3 ने अब तक सिर्फ 12 छक्के मारे हैं। वहीं SRH के टॉप ऑर्डर की बात करें तो उसने 34 छक्के उड़ाए हैं।

 

यह भी पढ़ें: CSK का सब कुछ लुट गया...  टीम का सबसे बड़ा धुरंधर IPL 2026 से बाहर

पिच का ऐसा रहता है मिजाज

SRH और DC का मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच नंबर 2 पर खेला जाएगा। यह पिच शाम के मैचों में बल्लेबाजी के लिए ऐशागाह साबित होती है। इसी पिच पर IPL 2024 में SRH ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन ठोक डाले थे। पिच नंबर 2 पर ही पिछले सीजन SRH ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रन का टारगेट 18.3 ओवर में ही चेज कर लिया था। इतना ही नहीं पिछले सीजन SRH ने दोपहर के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रन कूटे थे। यानी यह पिच हाई-स्कोरिंग रहती है। ऐसे में अगर SRH की पहले बैटिंग आती है तो संभावना है कि 300 रन का बैरियर टूट सकता है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच आकिब नबी की चमकी किस्मत, टीम इंडिया में एंट्री तय!

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII

SRH - अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन/दिलशान मदुशंका, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रवीण हिंगे, साकिब हुसैन

 

DC - पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, करुण नायर/आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, लुंगि एनगिडी, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन