भारतीय टीम इस महीने के अंत में यूनाइटेड किंगडम (UK) के दौरे पर जाने वाली है। UK दौरे पर टीम इंडिया पहले आयरलैंड से 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद वह इंग्लैंड से टकराएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज में होनी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज (4 जून) UK दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ने सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है। दावा किया जा रहा है कि सूर्या से न सिर्फ कप्तानी छिनेगी, बल्कि उन्हें टीम से भी ड्रॉप किया जाने वाला है।
सूर्या पर क्यों लटकी है तलवार?
35 साल के सूर्या लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह 2025 में पूरे साल टीम इंडिया के लिए कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 242 रन बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले की धार फिर से कूंद हो गई।सूर्या ने अमेरिका के खिलाफ पहले ही मैच में 84 रन की पारी खेली थी। मगर इसके बाद वह रन बनाने के लिए जूझते रहे। उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 136.72 का रहा।
IPL 2026 में भी उनका बल्ला नहीं चला। वह मुंबई इंडियंस के लिए 13 पारियों में 20.76 की औसत और 147.54 के स्ट्राइक रेट से महज 270 रन ही बना पाए। लगातार बल्ले से फ्लॉप रहने के बाद अब टीम इंडिया में उनकी जगह पर सवाल उठने लगे हैं। सूर्या ने कप्तानी में कुछ भी गलत नहीं किया है। यहां तक कि वह बतौर टी20 कप्तान कोई टी20I सीरीज भी नहीं हारे हैं लेकिन लंबे समय तक आउट ऑफ फॉर्म रहने से उन पर तलवार लटक रही है।
यह भी पढ़ें: 'सुनंदा पर मत बोलो वरना रेड करवा दूंगा', ललित मोदी को शशि थरूर ने दी थी धमकी?
BCCI क्यों बढ़ना चाहता है आगे?
सूर्या ने अभी कुछ ही महीनों पहले अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। इसके बावजूद उनसे कप्तानी क्यों छीनी जा रही है? इसकी एक बड़ी वजह उनकी बढ़ती हुई उम्र भी है। वह सितंबर में 36 साल के होने जा रहे हैं। ICC का अगला इवेंट 2 साल बाद है। ऐसे में अब BCCI ने उनसे आगे बढ़ना चाहता है। बोर्ड यह भी संदेश देना चाहता है कि भविष्य की ओर देखते हुए उसने चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद रोहित शर्मा के साथ जैसा किया, वैसे फैसले आगे भी आते रहेंगे।
यह भी पढ़ें: IPL के 18 साल में कौन-कौन जीता ऑरेंज कैप; एक सीजन में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए BCCI ने जनवरी में जिन 30 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था, उनमें सूर्या का नाम नहीं है। अगला ग्लोबल इवेंट लॉस एंजेलिसि ओलंपिक है, जो 2028 में होगा। सूर्या ने ओलंपिक मेडल जीतने का टारगेट रखा था लेकिन अब उनका सपना चकनाचूर होता दिख रहा है।
