US ओपन 2025 में मेंस और विमेंस सिंगल्स के दूसरे राउंड के मुकाबले जारी हैं। जैनिक सिनर और आर्यना सबालेंका अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरे हैं। मेंस सिंगल्स में इटली के सिनर के सामने कार्लोस आल्कारेज की कठिन चुनौती है। हाल ही में विंबलडन के फाइनल में ये दोनों भिड़े थे, जहां सिनर ने बाजी मार अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता। अल्कारेज उस हार को भुलाते हुए पहली बार अमेरिकी ओपन पर कब्जा जमाना चाहेंगे।
साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम के सीनियर सिंगल्स में कोई भारतीय खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहा है। भारत की एकमात्र चुनौती मेंस डबल्स में है। अनुभवी रोहन बोपन्ना इस इवेंट में मोनाके के रोमेन अर्नेडो के साथ उतरेंगे। मेंस डबल्स के मुकाबलों की शुरुआत 29 अगस्त से होगी। 45 साल के बोपन्ना की नजरें यूएस ओपन में पहली बार खिताब पर जीतने पर है। वह 2017 में फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स टाइटल जीत चुके हैं। वहीं पिछले साल उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन मेंस डबल्स का खिताब जीता था।
भारतीय टेनिस खिलाड़ियों को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में डबल्स में ही सफलता मिली है। लिएंडर पेस, महेश भूपति, सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने डबल्स में देश को 30 से ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल दिलाए हैं। बोपन्ना को छोड़कर सभी यूएस ओपन में खिताब चुके हैं। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति सबसे पहले 1999 में जापान की ऐ सुगियामा के साथ मिक्स्ड डबल्स में चैंपियन बने थे।
यह भी पढ़ें: भारत में होगा FIDE वर्ल्ड कप, मेजबानी के लिए गोवा को क्यों चुना गया?
महेश भूपति ने जीते 3 यूएस ओपन टाइटल
महेश भूपति ने 1999 में खाता खोलने के बाद 2002 यूएस ओपन में बेलारूस के मैक्स मिर्नी के साथ मेंस डबल्स का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 2005 में स्लोवाकिया की डेनिएला हंटुचोवा के साथ मिक्स्ड डबल्स का टाइटल जीता।
महेश भूपति के यूएस ओपन टाइटल्स
साल | इवेंट | पार्टनर |
1999 | मिक्स्ड डबल्स | ऐ सुगियामा (जापान) |
2002 | मेंस डबल्स |
मैक्स मिर्नी (बेलारूस) |
2005 | मिक्स्ड डबल्स |
डेनिएला हंटुचोवा (स्लोवाकिया) |
लिएंडर पेस 5 बार बने यूएस ओपन चैपियन
लिएंडर पेस सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते, जिनमें यूएस ओपन और विंबलडन के 5-5 खिताब शामिल हैं। उन्होंने 2006 में अपना पहला यूएस ओपन टाइटल जीता था। पेस ने मेंस डबल्स में अमेरिका के मार्टन डैम के साथ मिलकर बाजी मारी थी।
लिएंडर पेस के यूएस ओपन टाइटल्स
साल | इवेंट | पार्टनर |
2006 | मेंस डबल्स |
मार्टिन डैम (अमेरकिा) |
2008 | मिक्स्ड डबल्स | कारा ब्लैक (जिम्बाब्वे) |
2009 | मेंस डबल्स | कास ड्लोही (चेक रिपब्लिक) |
2013 | मेंस डबल्स | राडेक स्टेपानेक (चेक रिपब्लिक) |
2015 | मिक्स्ड डबल्स |
मार्टिना हिंगिस (स्विट्जरलैंड) |

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेमिंग बिल से कोहली-रोहित को होगा करोड़ों का नुकसान
सानिया मिर्जा ने दो बार लहराया परचम
सानिया मिर्जा भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2 यूएस ओपन टाइटल समेत कुल 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते। 2014 यूएस ओपन के मिक्स्ड डबल्स में सानिया ने ब्राजील के ब्रूनो सोरेस के साथ मिलकर परचम लहराया। अगले साल वह विमेंस डबल्स में चैंपियन बनीं। इस जीत में उनकी पार्टनर स्विट्जरलैंड की मार्टना हिंगिस थीं।
साल | इवेंट | पार्टनर |
2014 | मिक्स्ड डबल्स | ब्रूनो सोरेस (ब्राजील) |
2015 | विमेंस डबल्स | मार्टिना हिंगिस (स्विट्जरलैंड) |