अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला जारी है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 353 रनों का बड़ा टारगेट जिम्बाब्वे को दिया। इस पारी में 19 साल के विहान मल्होत्रा ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने मुश्किल समय में टीम इंडिया के लिए जरूरी रन स्कोर किए।
उनकी शतकीय पारी ऐसे समय में आई जब भारत को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने एक से बढ़कर एक लाजवाब शॉट लगाए, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। विहान ने ऐसे समय में कमान संभाली जब भारतीय टीम मुश्किल में थी लेकिन विहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में टीम की मदद की। उनकी शानदार पारी की चर्चा अब हर तरफ है।
यह भी पढ़ें: WPL में वेन्यू बदलने से रूठी RCB की किस्मत, लगातार दूसरी हार की वजह क्या है?
5वें नंबर में आकर संभाली पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम के बल्लेबाज कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में 5वें नंबर पर विहान मल्होत्रा की बारी आई। उन्होंने अभिज्ञान कुंडू के साथ मिलकर कमाल की पारी खेली। विहान ने 107 गेंदों में नाबाद 109 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए।
कौन हैं विहान मल्होत्रा?
विहान मल्होत्रा टीम इंडिया के लिए बाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ ऑफ ब्रेक बॉलिंग भी करते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में वह अपनी गेंदबाजी से सभी को हैरान कर चुके हैं। विहान पंजाब के पटियाला के रहने वाले हैं। विहान मल्होत्रा पिछले साल अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर अपनी बल्लेबाजी के कारण चर्चा में आए थे।
RCB के लिए खेलेंगे
विहान मल्होत्रा इस साल आईपीएल खेलते भी नजर आएंगे। वह अंडर-19 टीम के उन चंद खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो आईपीएल में खेलेंगे। RCB की फ्रेंचाइजी ने उन्हें दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। विहान पार्ट टाइम ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। RCB में विराट कोहली, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा और टिम डेविड जैसे कई दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं। ऐसे में विहान मल्होत्रा को मौका मिलने के कम चांस हैं लेकिन अगर विहान ऐसे ही बल्लेबाजी करते रहे तो उन्हें मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: संजू की तरह फ्लॉप हो रहा यह खिलाड़ी, वेस्टइंडीज ने T20 WC Cup टीम में चुना लिया
बांग्लादेश के खिलाफ किया था धमाल
विहान ने आज पहली बार ऐसा शानदार प्रदर्शन नहीं किया है। इसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में उन्होंने बांग्लादेश की टीम की से लगभग जीता हुआ मैच छिना था। बांग्लादेश को डीएलएस मेथड 29 ओवर में 165 रनों का टारगेट दिया था लेकिन विहान ने बांग्लादेश को यह टारगेट हासिल करने से रोक दिया। उन्होंने 4 ओवर डाले और 14 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने 18 रनों से उस मैच में जीत दर्ज की।
