हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चंबा जिले के चुराह के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर गहरी खाई में गाड़ी गिरने से एक ही गांव के 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन सगे भाई भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि गांव के लोग मुंडन संस्कार से लौट रहे थे और इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ।
यह हादसा पुखरी-मसरूंड बुधवार को हुआ। बताया जा रहा है कि गाड़ी ने कंट्रोल खो दिया और 500 मीटर गहरी खाई में जाकर गिर गई। इस हादसे में हाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: 90.51 लाख करोड़ का कर्ज, घाटे में 28 राज्य, किस ओर इशारा कर रही CAG रिपोर्ट?
मुंडन संस्कार से लौट रहे थे
इस हादसे में मरने वाले सारे एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सभी लोग काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार समारोह से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी ने रास्ते में ही कंट्रोल खो दिया और 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में गाड़ी में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने क्या बताया?
चंबा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'छतरूंड के पास बोलेरो गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे में मृतकों और घायलों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।'
एडिशनल एसपी चंबा दिनेश कुमार ने कहा कि काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: 4 साल की बच्ची का रेप, खून से लथपथ थी लेकिन अस्पताल ने नहीं किया इलाज, हो गई मौत
क्या बोले स्थानीय लोग?
एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि यह हादसा देर रात हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे और लोगों को निकालने की कोशिश करने लगे थे। इसके बाद उन्हें चंबा अस्पताल में भेज दिया गया। उन्होंने कहा, 'मरने वालों में तीन महिलाएं और चार पुरुष हैं और वे सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। वह धाम (खाना) खाकर लौट रहे थे और रास्ते में यह एक्सीडेंट हुआ'
