हिमाचल प्रदेश ने बीते महीने दूसरे राज्यों से हिमाचल में आने वाली गाड़ियों पर 170 रुपये टैक्स लगाने की घोषणा की। यह फैसला अप्रैल से लागू होगा। इससे पहले यह टैक्स 70 रुपये ही था। वहीं, हेवी गाड़ियों से 720 रुपये लिए जाते थे जो अब बढ़ाकर 900 रुपये कर दिए गए हैं। इसके जवाब में अब पंजाब में जवाबी टैक्ट लगाने की तैयारी कर रहा है। पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में कहा कि सरकार हिमाचल में रजिस्टर्ड नंबर वाली गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने की संभावनाएं तलाश रही है। 

 

हिमाल और पंजाब के बीच अब टीट फॉर टैट यानी जैसै को तैसा वाली स्थिति बनते हुए दिखाई दे रही है। विधानसभा में हिमाचल प्रदेश की ओर से लगाए गए एंट्री टैक्स का मुद्दा उठा तो जवाब में मंत्री ने कहा कि हिमाचल की गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने के लिए स्थानीय निकाय, लोक निर्माण विभाग और कानूनी विशेषणों से राय ली जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई प्रावधान होगा तो एंट्री टैक्स लगाया जा सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: 2027 से पहले BJP में होगी टूट? हिमाचल में थर्ड फ्रंट बनाने की तैयारी में बागी

विधायक ने उठाया था सवाल

पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश चड्ढा ने हिमाचल की ओर से लगाए गए टैक्स का मुद्दा उठाया था। उनके सवाल पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने  कहा की सरकार एंट्री टैक्स को लेकर सभी स्टेकहोलडर्स से बातचीत करेगी और उसके बाद ही फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक टैक्स के सिद्धांत के तहत कोई भी राज्य दूसरे राज्य पर कोई टैक्स नहीं लगा सकता है लेकिन हिमाचल प्रदेश सहित कई पहाड़ी राज्यों को कुछ विशेष अधिकार भी मिले हुए हैं, जिनके तहत वह टैक्स लिया जाता है। 

हिमाचल सरकार पर बोला हमला

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हिमाचल सरकार की स्थिति ऐसी है कि कर्मचारियों के महगाई भत्ते को रोक दिया गया है और नई भर्तियां बंद कर दी गई हैं। खराब वित्तीय स्थिति के कारण एंट्री टैक्स बढ़ाया गया है। हरपाल चीमा ने कहा, 'आज हरजोत बैंस भी मुझे यह बता रहे थे। हिमाचल में स्थिति बहुत खराब है। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगभग दिवालिया हो गई है। यही कारण है कि वे एंट्री टैक्स में इस तरह की बढ़ोतरी कर रहे हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने रोल नंबर चेक ही नहीं किया', IAS बनने का दावा करने वाली शिखा ने मानी गलती

 

क्या बोले लोग?

पंजाब सीमा पर सटे हिमाचल प्रदेश के गांवों के लोगों में हिमाचल सरकार के इस फैसले के खिलाफ रोष है। अब जब पंजाब सरकार भी एंट्री टैक्स लगाने के विकल्पों की तलाश कर रही है तो हिमाचल के लोगों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोगों ने कहा कि सरकारें टैक्स-टैक्स खेलती रहेंगी और इसमें जनता की जेब खाली होती जाएगी। लोगों ने सरकारों से नाराजगी जाहिर की और इसे जनता की जेब से पैसा निकालने का नया तरीका करार दिया।