उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने पति की हत्या करके उसकी लाश को घर के बाथरूम में दफना दिया। महिला ने लाश को दफनाने के बाद परिजनों को पति के लापता होने की झूठी कहानी गढ़ी और पुलिस थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
आरोपी महिला का नाम रूबी है। मृतक का नाम पति का नाम सुरेंद्र शर्मा था। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस सुरेंद्र शर्मा की तलाश करने लगी। कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे। उसे कोई सुरेंद्र का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। सिकंदरा पुलिस ने 45 दिनों तक मृतक का लापता होने कि शिकायत पर उसे खोजती रही।
यह भी पढ़ें: 'यही मेरा बर्थडे गिफ्ट है', दोस्त को वीडियो कॉल के बाद महिला ने लगाई फांसी
वेरिफिकेशन के बहाने महिला के घर पहुंची पुलिस
जब सुरेंद्र शर्मा का कहीं पता नहीं चला तो एक दिन पुलिस शुक्रवार दोपहर वेरिफिकेशन के बहाने महिला के घर पहुंची। घर पर पुलिस को देखकर महिला घबरा गई, जिसके बाद पुलिस को महिला पर शक हो गया। शक होने पर पुलिस रूबी से सख्ती से पूछताछ करने लगी तो वह टूट गई। आखिरकार महिला ने पुलिस के सामने ही अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस को महिला ने क्या बताया?
पुलिस को महिला ने बताया कि उसने ही अपने पति का मारा है और उसकी लाश को घर के बाथरूम में दफना दिया। महिला की निशानदेही पर बाथरूम से टाइल्स हटाकर खुदाई करके पुलिस ने लाश बरामद करली। लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। रूबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी सीएसपी लूटकांड का खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली
आगरा की एसीपी ने क्या बताया?
आगरा की एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने जानकारी देते हुए बताया कि भरतपुर के 44 साल के सुरेंद्र शर्मा परिवार के साथ रेणुका धाम कॉलोनी में रहते थे। साथ में पत्नी रूबी, मां कमला और दो बेटियां भी रहती थीं।
लापता सुरेंद्र शर्मा के बड़े भाई ने रूबी का व्यवहार सही नहीं होने की जानकारी पुलिस को दी थी। इसी आधार पर पुलिस शुक्रवार को पूछताछ के लिए सुरेंद्र शर्मा के घर पहुंची थी। पुलिस को देखकर रूबी घबरा गई। पुलिस ने जब रूबी पर सख्ती की तो उसने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर शव दफनाने की जानकारी दी।


