ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में खराब मौसम के कारण रविवार सुबह बेंगलुरु से भुवनेश्वर जा रही अकासा एयर की एक उड़ान को वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। विमान में 184 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया।

 

​एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अकासा एयर की फ्लाइट संख्या QP-1503 ने रविवार सुबह बेंगलुरु से भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मौसम प्रतिकूल होने और दृश्यता कम होने के कारण विमान को वहां उतारने की अनुमति नहीं मिल सकी।

 

यह भी पढ़ें: काशी में देव दीपावली पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड, 11 लाख दीयों के साथ भव्य ड्रोन शो

वाराणसी में हुई सुरक्षित लैडिंग

​सुरक्षा कारणों से एटीसी (ATC) के निर्देश पर विमान का मार्ग परिवर्तित कर इसे वाराणसी भेजा गया। सुबह करीब 8:36 बजे विमान की वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद इसे एप्रन के बे (Bay) नंबर 8 पर पार्क किया गया। 

 

अचानक रूट बदले जाने से यात्रियों में कुछ देर के लिए असमंजस की स्थिति बनी रही, हालांकि एयरलाइन कर्मियों ने स्थिति स्पष्ट कर उन्हें शांत कराया।

 

यह भी पढ़ें: यूपी के 75 जिलों में ब्लैकआउट मॉकड्रिल, काशी में भी गूंजे सायरन

45 मिनट बाद दोबारा उड़ा विमान

​करीब 45 मिनट तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रुकने के बाद जब भुवनेश्वर के मौसम में सुधार हुआ और सभी आवश्यक तकनीकी व सुरक्षा औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं तो विमान ने पुनः अपने निर्धारित गंतव्य भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरी।