कांग्रेस के एक जिला दफ्तर में चोरी हो गई है। दफ्तर से दर्जनों स्टील के नल चोर चोरी करके ले गए। मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्थित कांग्रेस के राजीव भवन का है। खबर के मुताबिक, राजीव भवन से कम से कम 73 नल चुरा ले गए हैं।
बताया गया है कि कांग्रेस पार्टी दफ्तर के टॉयलेट में टूटे हुए बेसिन, फ्लश टैंक और नल के पाइप बिखरे हुए मिले हैं। छत्तीसगढ़ में यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है। चोरों ने नल चोरी करने के बाद कुछ ऐसा लिख गए, जिससे यह मामला और भी चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे ऑफिस
जमीन पर लिखा- I love you
कांग्रेस में चोरी करने के बाद चोरों ने एक चौंकाने वाला काम किया। उन्होंने फर्श पर जमीं धूल पर 'I love you' का नोट लिखकर छोड़ा है। सरगुजा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने इस मामले में बयान भी दिया है। उनको शक है कि इस चोरी के पीछे नशेड़ी या असामाजिक तत्व हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रांडेड व्हिस्की-बीयर हुई सस्ती, देसी शराब के लिए ढीली करनी होगी जेब
कांग्रेस ने उठाया पुलिस पर सवाल
उन्होंने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि राजीव भवन में चोरी की यह तीसरी घटना है। कुल 73 स्टील के नल चोरी हुए हैं। ऐसा लगता है कि यह किसी नशेड़ी का काम है। जिस तरह से पुलिस काम कर रही है, उससे लगता है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है। बालकृष्ण पाठक ने कहा कि यह बेहद चिंता का विषय है।
