मध्य प्रदेश के उज्जैन में गुरुवार रात एक विश्व हिंदू परिषद के एक नेता की पिटाई से पूरे इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। विहिप के नेता पर हमले से नाराज हिंदूवादी संगठन के लोगों ने थाने के बाहर जमकर बवाल काटा है। गुस्साई भीड़ ने थाने का घेराव किया और दुकानों के साथ ही वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी कर दी। मामला उज्जैन जिले के तराना तहसील क्षेत्र का है। तलाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दरअसल, उज्जैन में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर पर गुरुवार की शाम को 10-15 लोगों ने हमला कर दिया। सोहेल पर हमला करने वाले दूसरे समुदाय के लोग बताए जा रहे हैं। पिटाई से सोहेल की हालत गंभीर है। आनन-फानन में उन्हें उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: तलाक का मुकदमा लड़ रही पत्नी को हटाने के लिए जज ने दी थी सुपारी, 3 गिरफ्तार
थाने पर प्रदर्शन
सोहेल ठाकुर पर हमले की जानकारी मिलते ही सर्व हिंदू समाज ने विरोध-प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया। स्थिति कुछ ऐसी बनी कि भीड़ ने शहर बंद का ऐलान कर दिया। बवाल की जानकारी लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: राशन वितरण को लेकर दिल्ली सरकार का नया नियम, बनेगा कोटा सिस्टम
क्षेत्र में धारा 144 लागू
विरोध में इकट्ठा हुए हिंदू संगठनों का हंगामा। भीड़ ने बस स्टैंड पर खड़ी 11 बसों में तोड़फोड़ कर दी। हंगामा बढ़ता हुआ देख पुलिस ने बलपूर्वक उपद्रवियों को खदेड़ा। बाद में सुरक्षा का देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी।
उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तराना में हुए बवाल के बाद स्थिति नियंत्रण में है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में तराना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
