झारखंड के हजारीबाग जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां छोटे भाई ने शादीशुदा अपनी बड़ी बहन से दुष्कर्म किया। बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी युवक 21 वर्ष का है। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। घटना हजारीबाग जिले की बरकागांव थाना क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें: बहू आलिया भट्ट से किस बात पर होती है तू तू मैं मैं? सास नीतू कपूर ने दिया जवाब
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त महिला अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ घर पर थी। उनका पति बच्चे की खातिर दवा लेने बाहर गया था। इसी का फायदा उठाकर छोटे भाई ने अपनी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया।
बरकागांव पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि 23 साल की महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें: 'हमारी संस्कृति और विरासत एक जैसी', शेख हसीना ने शुभेंदु को क्यों लिखा खत?
अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने छोटे भाई को घर ले आई। यहां उसने रिश्तों को शर्मसार करने वाला कदम उठाया।
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दूसरी तरफ पुलिस पीड़िता के मेडिकल टेस्ट कराने की तैयारी में है।
