उत्तर प्रदेश के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं और मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और किसी तरह हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। हादसे को लेकर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 20 से 25 लोग यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
यह भी पढ़ें: जितनी मजबूत सरकार, उतनी कम चली UP विधानसभा; पिछले 5 साल में सिर्फ 83 दिन चला सदन
पांच लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल डिटेल्ड जानकारी सामने नहीं आई है।
ट्रक किया जब्त
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। हालांकि, ट्रक चालक अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। टीमें चालक का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से किस परिस्थिति में टक्कर मारी। हादसे के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
यह भी पढ़ें: दीवाली पर दिल्ली मंडल में ‘पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटरों’ के समय में बदलाव
घायलों का इलजा जारी
अंकुर अग्रवाल ने साफ कहा है कि इस मामले में दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता फरार चालक को पकड़ना और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करना है। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज जारी है।
