उत्तर प्रदेश के जिला हाथरस में देर रात एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से बुजुर्ग पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घर के अंदर सो रहे थे, तभी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों के बीच दंपती बाहर निकलने के लिए छटपटाते रहे, लेकिन उन्हें संभलने और सुरक्षित बाहर भागने तक का मौका नहीं मिल सका। आग की लपटें मकान से बाहर निकलती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस, दमकल विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

 

यह दर्दनाक घटना हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कहारान की है। यहां 70 वर्षीय शहजाद अपनी 60 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम के साथ मकान के कमरे में सो रहे थे। रात के समय अचानक घर में आग लग गई। शुरुआती तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।आग लगते ही मकान में धुआं भरने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। कमरे में सो रहे शहजाद और सलमा बेगम ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों आग के बीच फंस गए। लपटें इतनी भयावह थीं कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।मकान से उठती आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

यह भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गया था युवक, देवर ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ...

पुलिस और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद मकान में लगी आग पर काबू पाया। आग में बुरी तरह झुलसे शहजाद और उनकी पत्नी सलमा बेगम को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।पुलिस ने मृतक शहजाद (70) और उनकी पत्नी सलमा बेगम (60) के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मोहल्ले के लोग गमगीन हैं। घर में लगी आग ने एक बुजुर्ग दंपती की जिंदगी छीन ली।

 

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में 431 करोड़ से बनेंगी 4 मल्टीलेवल पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत

वृंदावन से पहुंची 10 सदस्यीय बचाव टीम

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए वृंदावन से 10 सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर रजत कुमार ने बताया कि रात में कंट्रोल रूम पर मकान में आग लगने और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी।सूचना मिलने के बाद टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग में झुलसने से पति-पत्नी की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य के लिए वृंदावन से 10 लोगों की टीम आई थी।फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मोहल्ला कहारान में शोक का माहौल है। बुजुर्ग दंपती की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आग कैसे लगी और इसकी वजह क्या रही, यह जांच का विषय है।