पंजाब के अमृतसर में इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब छह बजे दो बाइक सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मैड संधू खून से लथपथ सड़क पर मिले। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
LGBTQ+ इन्फ्लुएंसर मैड संधू 'ओये भोले ओये' सीरीज में काम किया था। कुछ अन्य पंजाबी फिल्मों का भी हिस्सा रहे। सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो के माध्यम से संधू ने अपनी अलग पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें: 'मैंने किसी अवार्ड की सिफारिश नहीं की', ज्ञानेश कुमार मामले बोले यूसुफ पठान
लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करते थे संधू
वे अपने वीडियो में LGBTQ+ के मुद्दे, समलैंगिता, आलीशान जीवनशैली और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट को पोस्ट करते थे। हालांकि समलैंगिकता जैसे संवेदनशील मुद्दे पर उन्हें कई बार ऑनलाइन ट्रोनिंग का भी सामना करना पड़ा।
'भगवान ने जैसा बनाया, वैसा हूं'
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मैड संधू ने असिस्टेंट कास्ट्यूम डिजाइनर और स्टाइलिस्ट के तौर पर फिल्मी दुनिया से अपना करियर शुरू किया था। वे पॉडकास्ट और अलग-अलग वीडियो में समलैंगिकता पर खुलकर अपनी बात रखते थे। एक बार अपनी ट्रोलिंग पर उन्होंने खुलकर समलैंगिक होने की बात स्वीकारी थी और कहा था, 'भगवान ने मुझे जैसा बनाया है, मैं वैसा ही हूं।'
यह भी पढ़ें: 'चोट नहीं लगी थी, ममता बनर्जी ने नाटक किया था', CID करेगी फ्रैक्चर मामले की जांच
हालांकि अभी तक उनकी हत्या की वजह का पता नहीं चला है। अमृतसर पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अमृतसर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिरिवेन्नेला के मुताबिक दो अज्ञात लोगों ने शाम करीब 6 बजे संधू को गोली मारी है।
मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक मैड संधू अपने भाई और मां के साथ ड्रीम सिटी कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहते थे। वे अपना खुद का सैलून चलाते थे। कुछ दिन से सोशल मीडिया पर उनके पहनावे आदि पर जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार की शाम लगभग छह बजे संधू किसी काम से ड्रीम सिटी के बाहर सड़क पर गए थे। वहां पहले से ही घात लगाकर बदमाश इंतजार कर रहे थे। मैड संधू के पहुंचते ही आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी।
