तेलंगाना में शनिवार को एक नई राजनीतिक पार्टी का जन्म हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने शनिवार को 'तेलंगाना राष्ट्र सेना' (TRS) नाम के नए दल की शुरुआत की। कविता ने हैदराबाद के बाहरी इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा की।
कविता को बीआरएस ने सितंबर 2025 में निलंबित कर दिया था। उन्होंने अपने चचेरे भाई और पार्टी नेता टी. हरीश राव, रिश्तेदार जे. संतोष कुमार पर बीआरएस के शासन के दौरान निर्मित कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना को लेकर अपने पिता और बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव की छवि को खराब करने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें: ED ने 2.36 लाख करोड़ रुपये जब्त करके लोगों को 63,000 करोड़ वापस लौटाए
पुरानी TRS से मिलता-जुलता नाम
निलंबन के बाद से वह तेलंगाना जागृति नामक अपने नेतृत्व वाले सांस्कृतिक संगठन के बैनर तले सार्वजनिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उनके पिता के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का मूल नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) था। हालांकि, 2022 में इसका नाम बदलकर बीआरएस कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: तेलंगाना में बस हड़ताल, ड्राइवर ने लगाई आग; मौत, पूरा मामला समझिए
बीआरएस-बीजेपी पर साधा निशाना
कविता लगातार बीआरएस और बीजेपी पर निशाना साधती रही हैं। उन्होंने कहा है कि दोनों दल तेलंगाना में विपक्षी पार्टियों के तौर पर अपनी भूमिका में नाकाम रही हैं और लोगों की शिकायतों को असरदार तरीके से नहीं उठा पाई हैं।
