कर्नाटक सरकार ने आशा वर्कर्स के मानदेय में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को बेंगलुरु में इसकी घोषणा की। बढ़ा हुआ मानदेय जनवरी से लागू होगा। हालांकि, सरकार के इस फैसले से आशा वर्कर्स संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने फ्रीडम पार्क में पिछले 12 दिनों से चल रहे धरने को खत्म करने के बजाय अनिश्चितकालीन दिन-रात का प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है।

 

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी आशा वर्कर्स की यूनियन ने आंदोलन जारी रखने का एलान किया। संगठन की प्रदेश सचिव डी. नागलक्ष्मी और प्रदेश अध्यक्ष के. सोमशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक का नतीजा वर्कर्स की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उनका कहना है कि वे सरकार के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं।

 

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि आशा वर्कर्स को फिलहाल राज्य सरकार की ओर से 5,000 रुपये और केंद्र सरकार की ओर से 2,000 रुपये मिलते हैं। इसके अलावा उन्हें 1,000 रुपये प्रोत्साहन राशि और काम के आधार पर अलग से इंसेंटिव दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबी चर्चा के बाद मौजूदा राशि के ऊपर 2,000 रुपये बढ़ाने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बढ़ोतरी जनवरी से लागू होगी और सरकार इस राशि को आगामी बजट में भी शामिल करेगी।

यह भी पढ़ें: दुपट्टा बीजेपी का, हाथ में नियुक्ति की मांग, CM मोहन के सामने महिला ने लगाए नारे

12 दिनों से चल रहा था प्रदर्शन

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आशा वर्कर्स पिछले 12 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी हैं। वे मानदेय में बढ़ोतरी समेत दूसरी मांगों को लेकर सरकार पर फैसला लेने का दबाव बना रही थीं। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स प्रदर्शन में शामिल हुईं।

 

मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और मानदेय में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी का एलान किया। हालांकि, यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक के नतीजे पर असंतोष जताया है। उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनिश्चितकालीन दिन-रात का प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: गाजीपुर में तेंदुए दिखे, खेतों में मिले पैरों के निशान; पिंजरा मंगवाया गया

'बैठक के फैसले से वर्कर्स संतुष्ट नहीं'

संगठन की प्रदेश सचिव डी. नागलक्ष्मी और प्रदेश अध्यक्ष के. सोमशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में लिए गए फैसले से आशा वर्कर्स संतुष्ट नहीं हैं। इसी वजह से यूनियन ने आंदोलन खत्म करने का फैसला नहीं लिया है। सरकार की ओर से मानदेय में बढ़ोतरी का एलान किए जाने के बावजूद फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन जारी रहेगा। आशा वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन दिन-रात धरने पर बैठी रहेंगी।