मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे साबित हो गया है कि वाकई में पुलिस के हाथ लंबे होते हैं। पुलिस सालों तक मुजरिम का पीछा करके आखिरकार उसे पकड़ ही लेती है। दरअसल, खंडवा में एक शख्स ने अपनी जवानी के दिनों में एक युवती से छेड़छाड़ की थी, इसके बाद केस होने पर वह पुलिस की हाथों से बाहर था।
खंडवा पुलिस ने आरोपी को 40 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी की उम्र 64 साल हो चुकी है और जब उसने युवती को छेड़ा था तो वह 24 साल का था। पूछताछ के दौरान उसने कहा कि उसे कुछ मालूम नहीं है जुर्म कबूल कर लिया है।
यह भी पढ़ें: छात्रा से छेड़खानी में सिपाही पर केस, सस्पेंड, हंगामे के बाद बाइक छोड़ फरार
क्या है पूरा मामला?
यह मामला खंडवा के मोघट रोड थाने का है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 1986 में संजय नगर के रहने वाले अशोक कुमार ने 24 साल की उम्र में छेड़छाड़ की थी। उस समय युवती ने अशोक के खिलाफ पुलिस में छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था।
पुलिस ने उस समय अशोक को अरेस्ट करके कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद उसने कोर्ट में चल रही सुनवाई की तारीखों पर जाना बंद कर दिया। लगातार पेशियों से गायब रहने की वजह से कोर्ट ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी कर दिया था और तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
यह भी पढ़ें: UP में बनेगा एक और सिक्स लेन हाईवे, पूर्वांचल-अयोध्या एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा
पुलिस ने कैसे पकड़ा?
इतने लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से दूर रहने वाले अशोक कुमार को पकड़ने के लिए पुलिस ने सबूत तलाशे। फिर बाद में मुखबिरों की सूचना के आधार पर बस स्टैंड के पास गन्ने की चरखी की एक दुकान से अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि, पुलिस ने पूछताछ की तो अशोक ने कहा कि उसे कुछ भी याद नहीं है।
