तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को भवानीपुर सीट पर विधानसभा चुनाव परिणाम को चुनौती दी। उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनाव को लेकर याचिका दायर की है। खास बात यह है कि ममता ने खुद ही यह याचिका दायर की है। ममता बनर्जी को बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हरा दिया था। भवानीपुर सीट पर हार का अंतर 15,105 वोट का है।

 

तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि ममता बनर्जी चुनावी परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका की पुष्टि करने के लिए हाई कोर्ट की रजिस्ट्री गई थीं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना चार मई को हुई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद, शुभेंदु अधिकारी राज्य में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बनाए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: कमाई के चक्कर में साठी धान लगाकर धरती को सुखा रहे किसान? समझिए पूरा विवाद

तृणमूल कांग्रेस में मची ऊथल-पुथल

राज्य के परिणाम आने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस में ऊथल-पुथल मची हुई है। मिली हार के बाद से टीएमसी में हुई बगावत के बाद टूट चुकी है। पार्टी के 28 में से 20 सांसद टीएमसी छोड़ NCPI में शामिल हो चुके हैं। इन बागी सांसदों ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने का एलान किया है।

 

 

 

टीएमसी के 80 में से 60 विधायक बागी

इससे पहले ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के 80 में से 60 विधायक बागी हो चुके हैं। सभी ने ममता बनर्जी का साथ छोड़ने का एलान किया है। साथ ही बागी गुट ने टीएमसी पर अपना दावा भी ठोंक दिया है। इस बीच टीएमसी के जनरल सेक्रेटरी अभिषेक बनर्जी को लगातार सरकार का नोटिस भेजा जा रहा है। कुल मिलाकर ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वह भवानीपुर में SIR में वोट कटने के मुद्दे पर हाई कोर्ट में बीजेपी को चुनौती देंगी।

 

यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों को काट डाला

 

बनर्जी ने किए कई गंभीर दावे 

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने इस मामले में कहा, 'ममता बनर्जी आज कलकत्ता हाई कोर्ट में अपनी इलेक्शन पिटीशन को पुख्ता करने आई थीं। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी के चुनाव को चैलेंज करते हुए फाइल की है। क्योंकि चुनाव गलत तरीके से हुआ है। 12 राउंड के बाद, टीएमसी के चुनावी एजेंट को पीटा गया और बाहर निकाल दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर कौन है? वह 2021 में नंदीग्राम चुनाव के RO थे। फिर से, उन्हें 2026 में RO के तौर पर लाया गया है। बाद में उन्हें मुख्यमंत्री का डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया। बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर को चुनाव के ठीक बाद चीफ सेक्रेटरी बना दिया गया था। उनके खिलाफ कई आरोप थे, बायस की काफी संभावना है। प्लीज वेट करें, देखते हैं क्या होता है।'