कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान मुंबई में तैनात पुलिसकर्मी विनोद कालुखे सोशल मीडिया पर छा गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। Gen Z ने उन्हें प्यार से 'पूकी कॉप' का टैग दे दिया। इंस्टाग्राम पर वायरल हुई कई रील्स में उनके शर्मीले और शरमाते हुए रिएक्शन की वजह से Gen Z ने उन्हें पूकी कॉप बुलाना शुरू कर दिया है।
यह ट्रेंड तब शुरू हुआ, जब मुंबई में विरोध-प्रदर्शन के दौरान कंटेंट क्रिएटर श्रेया चड्ढा ने विनोद कालुखे से साथ एक मजेदार बातचीत का वीडियो बनाया। उनकी यह रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, लोगों ने विनोद को पूकी कॉप बुलाना शुरू कर दिया है। Gen Z ने कॉन्स्टेबल के लिए प्यार भरे मैसेज से कमेंट सेक्शन भर दिया।
यह भी पढ़ें: 'कल तक लिखित आश्वासन दें, वरना फिर धरना शुरू होगा', CJP ने अब क्यों दी चेतावनी?
Gen Z के 'पूकी कॉप' विनोद कालुखे हुए वायरल
कंटेंट क्रिएटर श्रेया चड्ढा ने यह वीडियो लाना डेल रे के एक अनरिलीज्ड ऑडियो का इस्तेमाल करते हुए बनाया था। वीडियो में श्रेया विनोद कालुखे के सामने 'एवरीबडी नोज दैट आई एम अ गुड गर्ल, ऑफिसर' पर लिप सेंस करते हुए दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर कालुखे का रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने प्यार भरे मैसेज से कमेंट सेक्शन भर दिया, लोग उनके प्यारे और शर्मीले रिएक्शन की तारीफ भी कर रहे हैं और उन्हें पूकी टैग दे दिया। पूकी (Pookie) Gen Z का एक स्लैंग शब्द है। इसका इस्तेमाल ऐसे इंसान के लिए किया जाता है, जो बहुत प्यारा, मासूम, शर्मीला या दिल का अच्छा लगे।
बाद में यही वीडियो
इसके बाद में कंटेंट क्रिएटर निधि पवार ने वही वायरल वीडियो कालुखे को अपने मोबाइल में दिखाया। खुद को वीडियो में देखकर विनोद और ज्यादा शर्माने लगे। उनकी यही सादगी लोगों को इतनी पसंद आई कि यह वीडियो पहले से भी ज्यादा वायरल हो गया। निधि जैसे ही कैमरा उनकी तरफ घूमता है, पुलिसकर्मी शरमाकर मुस्कुराते हैं और उनके चेहरे पर शर्म की लाली आ जाती है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लेते हैं।
यह भी पढ़ें: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, होटल में डांस पर ट्रोल हुए CJP लीडर
पूकी कॉप का क्रेज
CJP आंदोलन अब खत्म हो चुका है लेकिन विनोद कालुखे के वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर लाखों बार देखे जा रहे हैं। वे इंटरनेट पर 'पूकी कॉप' बन गए। उनकी शर्माती मुस्कान उन्हें आंदोलन की सबसे यादगार वायरल हस्तियों में शामिल कर चुकी है।
