उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में क्राइम का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बुढ़ाना कस्बे में बीते शनिवार को मेरठ के एक 26 साल के शख्स को उसकी पत्नी के प्रेमी ने कुल्हाड़ी से 17 बार हमला किया। इस हमले में सिरफिरे आशिक ने एक बेकसूर की जान ले ली। मृतक का नाम तालिब है। हत्यारे और पत्नी के बीच अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्हाड़ी से किए गए हमले में तालिब के पूरे शरीर पर गहरे घाव थे। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही तालिब की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने हमलावर आसिम को रविवार को एक छोटी मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया।
यह भी पढ़ें: मेडिकल फैकल्टी की मांग पूरी, हिमाचल में सालाना 15 दिन अकादमिक छुट्टी मंजूर
CCTV में कैद हुआ हमला
यह पूरा मामला CCTV में कैद हो गया है। दिल दहला देने वाले वीडियो फुटेज में वारदात रिकॉर्ड हो गई है। इसमें हमलावर आसिम ने दिनदहाड़े तालिब पर तेज धार वाली कुल्हाड़ी या गंडासे से हमला किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुजरात में रहने वाला वेल्डर तालिब 4 अगस्त को अपनी पत्नी के बुढ़ाना स्थित मायके आया था। पत्नी ने तालिब को गुजरात से एक जरूरी काम के लिए बुलाया था।
पुलिस को पत्नी मीना पर भी शक
पुलिस का तालिब की पत्नी मीना पर भी शक है। ऐसे में पुलिस ने हत्यारे आसिम और मीना के खिलाफ हत्या और आपराधित षड्यंत्र की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। अपनी शिकायत में मृतक तालिब के भाई अकील ने कहा कि मीना ने अपने पति को मारने की साजिश रची थी।
बुढ़ाना के सर्कल ऑफिसर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया, 'आसिम फरार था और पुलिस को रविवार को पता चला कि वह मंडावड़ा से लुहासाना गांव की ओर जाने वाला है।'
यह भी पढ़ें: JPSC: 3 सदस्यों का इस्तीफा, सरकार परीक्षा रद्द करने को तैयार, आंदोलन खत्म होगा?
आरोपी ने गुनाह कबूला
पुलिस के मुताबिक, पुलिस को देखकर, आसिम ने गन्ने के खेत में छिपने की कोशिश की और फिर भागने के इरादे से पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस टीम के आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करने पर एक गोली उसके पैर में लगी। उसे बुढ़ाना के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आगे कहा कि पूछताछ के दौरान आसिम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और खेत की कुल्हाड़ी के साथ एक .315-बोर की देसी पिस्तौल भी बरामद की गई।
