कर्नाटक के बेंगलुरु में महादेवपुरा के गरुडाचारपाल्या इलाके में एक 23 साल की महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहती है, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। 29 अप्रैल की रात करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच जब वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी तब उसके पड़ोसी ने छिपकर उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिला की हिम्मत और पुलिस की कार्रवाई की वजह से आरोपी अब जेल में है।
जब महिला बाथरूम में थी तभी उसकी नजर अचानक खिड़की पर रखे एक मोबाइल फोन पर पड़ी। उसे तुरंत पता चल गया कि कोई उसका वीडियो बना रहा है। महिला ने बिना डरे जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी अपना फोन लेकर वहां से तुरंत भाग गया।
यह भी पढ़ें: जायदाद के लिए उजाड़ा पूरा परिवार, पुलिस की जवाबी फायरिंग में खत्म हुआ खूनी खेल
वीडियो वायरल होने का डर
इस घटना के बाद महिला बहुत ज्यादा डर गई थी। उसे डर था कि कहीं आरोपी उस वीडियो को इंटरनेट पर न डाल दे या उसे परेशान न करे। इसलिए वह अगली सुबह महादेवपुरा पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी की पहचान
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वीडियो बनाने वाला पड़ोसी कार्तिक है, जिसकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। कार्तिक मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है और बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस को उसके मोबाइल फोन में वह वीडियो भी मिल गया है। पुलिस ने बताया कि उसके फोन में सिर्फ वही एक वीडियो मिला है।
यह भी पढ़ें: विजय ने अपने मां-बाप पर ही क्यों कर दिया था केस? किस्सा तमिलनाडु के 'हीरो' का
पुलिस ने कार्तिक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 और 79 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
