बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव महिलाओं पर दिए अपने एक बयान के कारण विवाद में फंस गए हैं। उनके इस बयान से राज्य की राजनीति में बवाल मच गया है। पप्पू यादव ने अपने बयान में कहा था कि राजनीति में आने वाली महिलाओं को कई बार कंप्रोमाइज करना पड़ता है। इतना ही नहीं, उन्होंने नेताओं के कमरे तक की बात कही थी। अब उनके इस बयान पर मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने कड़ी टिप्पणी है। अनंत सिंह ने पप्पू यादव से पूकहा कि उनकी पत्नी भी तो राजनीति में हैं। पहले उनसे सवाल करें।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने पुरुष राजनेताओं पर महिलाओं को शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'महिलाओं पर गिद्ध दृष्टि किसकी है? अमेरिका से लेकर भारत तक नेताओं की। बिना किसी नेता के कमरे तक पहुंचे, 90 प्रतिशत महिलाएं राजनीति में कदम नहीं रख सकतीं।'
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले आ गई सप्लीमेंट्री लिस्ट, यूं चेक करें अपना नाम
अनंत सिंह ने दिया जवाब
पप्पू यादव के इस बयान पर बिहार में जमकर बवाल हो रहा है। बिहार राज्य महिला आयोग ने भी सख्ती दिखाई है और उन्हें कारण बताओ नोटिस भेज दिया है। जनता दल यूनाइटेड के विधायत अनंत सिंह ने अब पप्पू यादव के बयान पर उन्हें करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने से पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
अपने गिरेबान में झांकने की सलाह
अनंत सिंह ने कहा, 'पप्पू यादव पागल हो गया है, पहले अपनी पत्नी से पूछे,वो भी राजनीति में है। अगर महिला खटिया पर सोकर ही राजनीति में आगे बढ़ती है तो पहले वह अपनी पत्नी से पूछ ले। इसके बाद वह दूसरे के बारे में बोले। अनंत सिंह ने पप्पू यादव के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, 'महिला खटिया पर सोई। यह कोई तरीका है क्या? पहले अपनी पत्नी से पूछे कि वह कितनों की खटिया पर सोई है। उसके बाद कुछ बोले।'
यह भी पढ़ें: जुए और शराब में न फूंक दे बेटी के शादी के पैसे, घरवालों ने ही जान से मार डाला
पप्पू यादव की बढ़ी मुश्किलें
पप्पू यादव के इस विवादित बयान को लेकर बिहार की सियासत को गरमा गई है। महिला आयोग ने तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब मांगा है और जवाब ना देने पर कार्रवाई की सिफारिश करने की बात कही है। वहीं, बिहार के राजनीतिक दल पप्पू यादव पर हमलावर हो गए हैं।
