कर्नाटक पुलिस ने गुरुवार को एक अहम आदेश जारी किया है। अब राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को जन्मदिन और सालगिरह पर अनिवार्य छुट्टी मिलेगी। सर्कुलर में सभी यूनिट अधिकारियों जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर छुट्टी मांगने वाले कर्मचारियों को तुरंत छुट्टी देने का निर्देश दिया गया है।
कर्नाटक के डीजीपी की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया कि इन खास दिनों पर छुट्टी लेने से अधिकारी और कर्मी भावनात्मक तौर पर तरोताजा होंगे। इसके अलावा उन्हें परिवार के साथ अच्छा समय बिताने, ड्यूटी और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाने में भी मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें: अपनी ही कंपनी से चुरा लिए 87 करोड़ के सोर्स कोड, पोल खुली तो चली गई नौकरी
आदेश में आगे कहा गया कि इससे मनोबल बढ़ता है, तनाव कम होता है और नौकरी से संतुष्टि बढ़ती है। इससे प्रोडक्टिविटी भी बढ़ेगी। यह मानवीय कार्य न केवल उनके बलिदानों को पहचानता है, बल्कि वफादार भी बनाता है और पुलिस बल की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इससे सेवा में बेहतर अनुशासन और प्रदर्शन में योगदान मिलेगा।
