मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में उस समय बवाल हो गया जब एक मजदूर की कंपनी परिसर में ऊंचाई से गिरने की वजह से मौत की अफवाह की खबर सामने आई। इसके विरोध में मजदूरों ने बिना जानकारी के ही अदाणी पावर प्लांट कंपनी के ऑफिस में आगजनी कर दी। आगजनी के बाद ऑफिर परिसर में खड़ी 12 गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। मामले को शांत करवाने के लिए पुलिस को बुलाया गया लेकिन उसने भी धक्का-मुक्की की गई। यह घटना शनिवार की है, जिसको देखते हुए इलाके में दर्जनों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक लल्लन झारखंड के गढ़वा का रहने वाला था। मजदूरों का आरोप है कि लल्लन मौत ऊंचाई से गिरने से हुई है। कंपनी प्रबंधन शव छिपाने का प्रयास कर रहा था, जिससे गुस्सा भड़क गया। वहीं कंपनी प्रबंधन ने बताया कि लल्लन की मौत उसके कमरे पर हुई है।
यह भी पढ़ें: 'नीतीश को बर्बाद कर दिया, अब निशांत कुमार को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?
लल्लन मौत की मौत हार्ट अटैक से
शुरुआती जांच में सामने आया है कि लल्लन मौत की मौत हार्ट अटैक से हुई। हालांकि, वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मजदूर का शव परिजनों को सौंप दिया।
यह भी पढ़ें: 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं...', कटक हादसे पर बोले CM माझी, मुआवजे का एलान
नगर रख रही है पुलिस
स्थानीय खबरों के मुताबिक, फिलहाल प्लांट में हालात सामान्य हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। 400 से ज्यादा मजदूर सामान लेकर अपने-अपने घर चले गए हैं। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वीडियोग्राफी के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
