पंजाब के अमृतसर में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) पर रविवार को फायरिंग की गई। 3 अनजान युवकों ने उन पर गोली चलाई। गोली एएसआई की बाजू को छूकर निकली, जिससे वह घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब एएसआई ड्यूटी से घर जा रहे थे। तभी उनके पीछे तीन युवक चल रहे थे, जिन्होंने अचानक फायरिंग कर दी। इसके बाद ASI को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, एएसआई की सेहत अभी ठीक है।
यह घटना अमृतसर के अजनाला थाने के एएसआई सुखचैन सिंह के साथ हुई। 4 अक्टूबर को जब वह घर जा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, जब वह जगदेव खुर्द के पास पहुंचे तो युवकों ने उन पर गोली चलाई। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस को हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: 'चुनाव आयोग का पर्दाफाश हुआ', तेजस्वी यादव ने ज्ञानेश कुमार पर लगाया आरोप
बिना वर्दी के थे ASI
इस मामले को लेकर पीड़ित सुखचैन सिंह ने बताया कि वह थाने से घर जा रहे थे। उस समय उन्होंने वर्दी नहीं पहनी थी। जब वह अपने गांव के करीब पहुंच गए, तब एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 अनजान युवकों ने उन पर गोली चलाई। इसके साथ ही सुखचैन सिंह ने शक जताया कि उन पर जानबूझकर गोली चलाई गई थी। हालांकि, सुखचैन सिंह यह नहीं जानते कि हमलावरों ने उन पर गोली किस वजह से चलाई थी।
इसी को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है कि कहीं यह फायरिंग आपसी रंजिश के कारण तो नहीं की गई थी या इसके पीछे कोई और वजह थी। फिलहाल पुलिस को हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब किसी आरोपी ने पुलिस पर हमला किया हो। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: NASA ने बिहार की भयावह बाढ़ की दिखाई तस्वीर, इस रिपोर्ट से समझें बाढ़ की वजह
पहले हुई पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी
पंजाब में इससे पहले भी कुछ घटनाएं हुई हैं, जब आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की हो। इससे पहले सितंबर 2026 में ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाई गई थी। वह गोली उनके सिर पर लगी थी। इसके बावजूद जसवंत सिंह अजनाला थाने गए थे। इसके बाद 18 सितंबर को अमृतसर के गेट हकीमा इलाके में तैनात ASI हरजीत सिंह को गोली मारी गई थी, जिस वजह से उनकी जान चली गई थी।
