उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। नगर कोतावली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में देर रात एक जर्जर दो मंजिला मकान अचानक गिर गया। हादसे के समय परिवार के सभी लोग घर के एक ही कमरे में सो रहे थे। मलबे में दबने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई जबकि परिवार का बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक चली रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: डाक विभाग की 'ढाई आखर' पत्र-लेखन प्रतियोगिता शुरू, विजेताओं को मिलेंगे 50 हजार

हादसे में परिवार के 6 लोगों की गई जान

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात बुधवार को हुआ। इस हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी रीता, बेटा नितिन, बहू माधुरी और दो पोतों माधो व अद्विक की मौत हो गई। वहीं परिवार का बड़ा बेटा अमन घायल है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। 

 

बताया जा रहा है कि प्रतापगढ़ में देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। इसी दौरान जर्जर दो मंजिल मकान का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा। कमरे में एसी लगा होने की वजह से परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। इसी कारण सभी मलबे में दब गए। सूचना मिलने के बाद सीओ आशुतोष मिश्रा समेत पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी लोगों के मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिवरा के सभी 7 लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल युवक का इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें: बस स्टैंड टेंडर विवाद: तेज प्रताप को हराने वाले RJD नेता मुकेश रौशन पर केस दर्ज

सीएम योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रती संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही घायल को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए भी कहा है।

 

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मकान काफी पुराना और जर्जर दिखाई दे रहा है। लगातार बारिश के कारण उसकी दीवार कमजोर हो गई थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।