कर्नाटक के पब्लिक सर्विस कमीशन (KPSC) के वेटरनरी ऑफिसर की भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी, परीक्षा देने वाले कई छात्रों ने आरोप लगाया था कि पेपर लीक हुआ था। इसके साथ ही कई लोगों ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया में पास कराने के लिए कुछ लोगों ने कथित तौर पर ने 80 लाख रुपये मांगे थे। इस केस में पैसों का मामला सामने आने के आरोपों के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। ED के अधिकारियों ने मंगलवार को कुल 21 जगहों पर छापामारी की। ईडी के अधिकारियों ने कर्नाटक और अहमदाबाद में कई लोगों घर और दफ्तर में तलाशी ली।

 

ANI के मुताबिक, कर्नाटक पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर ईडी ने मंगलवार को जगह-जगह तलाशी ली थी। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि इन 21 जगहों पर जांच की गई थी, जिसमें कर्नाटक के बेंगलुरु, हासन, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, रायचूर, कारवार, कलबुर्गी, बेलगावी और बेल्लाम में तलाशी ली गई थी। इसके साथ-साथ अहमदाबाद में भी छापेमारी की गई थी।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के छात्रों ने किया BPSC एग्जाम के खिलाफ आंदोलन, पप्पू यादव ने दिया साथ

पेपर लीक का लगा आरोप

कर्नाटक के लोक सेवा आयोग के एग्जाम के बाद छात्रों ने परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर आरोप लगाए थे। छात्रों ने दावा किया कि पदों पर भर्ती कराने के लिए 70 से 80 लाख रुपये लिए गए थे। साथ ही कथित तौर पर ओएमआर (OMR) शीट के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इसके अलावा छात्रों ने दावा किया कि पेपर लीक हुआ था।

 

जिन लोगों ने एग्जाम प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाया था, उन लोगों ने कुछ ऑडियो-वीडियो शेयर किए थे। ऑडियो के जरिए छात्रों ने दावा किया कि बिचौलियों ने नौकरी दिलाने के लिए 80 लाख रुपये की मांग की थी। इन्हीं आरोपों को लेकर छात्रों ने एफआईआर (FIR) दर्ज कराई, ताकि एग्जाम को लेकर कार्रवाई हो सके।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में अपराध घटे, हत्या में 10, डकैती में 31 फीसदी की आई गिरावट

ED की छापेमारी

ईडी ने कई जगह एग्जाम लीक के आरोपों के तहत छापामारी की थी। इसमें खास तौर पर KPSC ऑफिस, सस्पेंड किए गए KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस. साहूकार और कमीशन की सदस्य शांता होसमनी के घर में तलाशी ली गई। इसके अलावा कथित बिचौलियों और 'एडुटेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' से जुड़ी जगहों पर भी तलाशी ली गई थी।

 

इसके अलावा ईडी के अधिकारी उन सभी लोगों की जांच कर रहे हैं, जिन पर आरोप लगे हैं। फिलहाल ईडी के अधिकारी जांच में जुटे हैं। अभी अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि उन्हें पेपर लीक से जुड़ा कोई सबूत मिला है या नहीं।