जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के घर पर चोरी हो गई है। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी पटना पुलिस को देते हुए इसका मामला दर्ज करवाया है। तेज प्रताप ने बताया है कि यह घटना उनके 42 हार्डिंग रोड़ स्थित सरकारी आवास पर सोमवार देर रात हुई। उन्होंने चोरी का आरोप अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सहयोगी मोतीलाल यादव पर लगाया है। इसे लेकर तेज प्रताप ने सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
तेज प्रताप ने मंगलवार को मोतीलाल यादव पर खुद भी बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने मोतीलाल को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। इस बड़े कदम के बाद तेज प्रताप ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन को भी भंग कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ChatGPT से बनाया NEET का फर्जी पेपर, 100-200 रुपये में बेचा, अब हो गया गिरफ्तार
तेज प्रताप के एक्शन में क्या है?
खुद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि जल्द ही नए सिरे से जनशक्ति जनता दल पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन का गठन किया जाएगा। JJD ने इसको लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है। इसमें तेज प्रताप ने कहा गया, 'देर रात 42A होर्डिंग रोड से मोतीलाल ने मेरा कीमती समान, महत्वपूर्ण कागजात और नगद पैसा लेकर दीवार फांद कर फरार हो गया, इसी वजह से उन्हें पार्टी के महासचिव पद से निष्कासित कर दिया गया है।'
मोतीलाल की पत्नी के गंभीर आरोप
हालांकि, इस मामले में मोतीलाल की पत्नी प्रीति भारती ने सामने आकर बयान दिया है। प्रीति ने आरोप लगाया है कि उनके पति को सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।
'तेज भइया ने मोतीलाल को फोन लिया हुआ है'
प्रीति भारती का कहना है कि उनके पति मोतीलाल पीछले चार दिन से घर नहीं आए हैं। उन्होंने कहा, 'कल मोतीलाल से मेरी वीडियो कॉल पर बात हुई। तेज भईया के नंबर से ही बात हुई। उनका फोन तेज प्रताप ने लिया हुआ है। मोतीलाल के ऊपर जो भी आरोप लगाए हए हैं वह सभी बेबुनियाद हैं।'
यह भी पढ़ें: काशी में गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन बनाया, बियर पार्टी की, BJP नेता पर लगे आरोप
उन्होंने कहा कि मोतीलाल को पहले ही तेज प्रताप के पास जाने के लिए मना किया था। प्रीति भारती ने कहा कि वह जानना चाहती हैं कि उनके पति कहां हैं। उन्होंने अपने घर में खुद और परिवार की जान को खतरा बताया।


